भारत की ऑटो इंडस्ट्री ने फिर लहराया परचम,
FY25 में 53.63 लाख वाहनों का एक्सपोर्ट
3 days ago
Written By: Auto Desk
भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने एक बार फिर दुनियाभर में अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। बीते फाईनेंसियल ईयर 2024-25 (FY25) में देश से कुल 53.63 लाख वाहन एक्सपोर्ट किए गए। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 19% ज्यादा है। इस शानदार प्रदर्शन की जानकारी इंडस्ट्री बॉडी SIAM (सियाम) ने साझा की है।
पैसेंजर व्हीकल्स ने बनाया नया रिकॉर्ड
भारत में बनने वाली पैसेंजर व्हीकल्स की मांग अब केवल घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रही। दुनियाभर में भारतीय गाड़ियों का एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ रहा है। FY25 में कुल 7.7 लाख पैसेंजर व्हीकल्स विदेश भेजे गए, जोकि FY24 में हुए 6.72 लाख यूनिट्स से 15% ज्यादा है। खास बात यह रही कि इसमें से 3.62 लाख यूनिट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (SUVs) रहीं, जिनकी मांग में 54% तक जबरदस्त उछाल आया है।
टू-व्हीलर एक्सपोर्ट में दिखा जोरदार उछाल
भारत में बनी बाइक्स और स्कूटर्स की लोकप्रियता अब ग्लोबल लेवल पर भी बढ़ती जा रही है। FY25 में 41.98 लाख टू-व्हीलर्स का एक्सपोर्ट किया गया, जोकि साल दर साल 21% की ग्रोथ को दिखाता है।
अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे नए बाजारों में इनकी जबरदस्त डिमांड और भारत की एडवांस मैन्युफैक्चरिंग क्वालिटी इसके पीछे की बड़ी वजह मानी जा रही है।
तीन पहियों वाली सवारी भी पीछे नहीं
थ्री-व्हीलर सेगमेंट ने भी हल्की बढ़त दर्ज की है। FY25 में लगभग 3.1 लाख थ्री-व्हीलर्स विदेश भेजे गए, जो FY24 की तुलना में 2% ज्यादा है।
कमर्शियल व्हीकल्स में भी शानदार ग्रोथ
कमर्शियल गाड़ियों के एक्सपोर्ट में भी जबरदस्त उछाल आया है। FY25 में 80,986 यूनिट्स का एक्सपोर्ट हुआ, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 65,818 यूनिट्स था। यानी इसमें 23% की बढ़त दर्ज की गई है। भारत में बनी ट्रक और भारी गाड़ियां अब विदेशी सड़कों पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं।
क्या बोले SIAM चंद्रा ?
SIAM के प्रेसिडेंट शैलेश चंद्रा का कहना है कि "भारत की एक्सपोर्ट ग्रोथ यह दिखाती है कि अब हमारी गाड़ियां सिर्फ किफायती ही नहीं, बल्कि क्वालिटी और टेक्नोलॉजी के मामले में भी मजबूत हैं। खासकर पैसेंजर व्हीकल्स और टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है।"