Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

15 लाख से कम बजट में बेस्ट 7-सीटर कौन? Triber, Ertiga, Bolero, Bolero Neo और Aircross X का पूरा मुकाबला

1 months ago
Written By: अनिकेत प्रजापति

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में 7-सीटर गाड़ियों की मांग हमेशा बनी रहती है। बड़ी फैमिली, ट्रैवलिंग और लंबी दूरी के सफर के लिए लोग ऐसी कारें पसंद करते हैं जिनमें स्पेस ज्यादा हो, माइलेज बेहतर हो और कीमत भी बजट में आए। 15 लाख रुपये से कम कीमत में कई शानदार 7-सीटर विकल्प मौजूद हैं, लेकिन हर गाड़ी अपनी खासियत और कमियों के साथ आती है। इसी वजह से ग्राहक अक्सर उलझ जाते हैं कि उनके बजट और जरूरत के हिसाब से “सही वैल्यू वाली कार” कौन-सी है। इस रिपोर्ट में Renault Triber, Maruti Ertiga, Mahindra Bolero, Bolero Neo और Citroen Aircross X का पूरा तुलना बताएंगे ताकि निर्णय लेना आसान हो जाए।

सबसे किफायती और सबसे प्रीमियम विकल्प कौन?
अगर बात सबसे सस्ती 7-सीटर की हो, तो Renault Triber सबसे आगे है। इसकी शुरुआती कीमत ₹5.76 लाख है। इसमें स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग मिडिल-रो सीटें मिलती हैं, जिससे स्पेस मैनेजमेंट आसान हो जाता है। प्रीमियम फील, बेहतर बिल्ड और फीचर्स चाहने वाले ग्राहक Maruti Suzuki Ertiga या Citroen Aircross X की ओर जाते हैं। Ertiga की शुरुआती कीमत ₹8.80 लाख है और यह अपनी विश्वसनीयता, बढ़िया रीसेल वैल्यू और CNG विकल्प के लिए जानी जाती है।
वहीं Aircross X (₹8.29 लाख से शुरू) इस सेगमेंट की एकमात्र कॉम्पैक्ट SUV है जिसमें 7-सीटर लेआउट मिलता है।

परफॉरमेंस और रफ्तार का चैंपियन कौन?
अगर आप तेज रफ्तार और दमदार इंजन वाली 7-सीटर ढूंढ रहे हैं, तो Citroen Aircross X का 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन सबसे बेहतर ड्राइविंग अनुभव देता है। डीजल इंजन चाहने वालों के लिए Mahindra Bolero और Bolero Neo सबसे भरोसेमंद विकल्प हैं।Bolero अपनी मजबूत बॉडी, ऑफ-रोड क्षमता और ग्रामीण क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर है।Bolero Neo उसी 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है, लेकिन बेहतर राइड क्वालिटी और ज्यादा फीचर्स पेश करती है। Bolero रेंज की शुरुआती कीमत करीब ₹7.99 लाख है।

कुल वैल्यू और विश्वसनीयता में कौन नंबर-1?
ओवरऑल वैल्यू और कम मेंटेनेंस की बात करें तो Maruti Suzuki Ertiga इस सेगमेंट की सबसे भरोसेमंद MPV है। यह ₹8.80 लाख से ₹12.94 लाख के बीच मिलती है और शानदार माइलेज, फीचर्स, पावर और कम चलने वाली लागत के कारण सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV है।Triber कम बजट में बेहतरीन विकल्प है, जबकि Aircross X उन ग्राहकों के लिए सही है जो SUV-लुक चाहते हैं।Bolero और Bolero Neo उन खरीदारों के लिए परफेक्ट हैं जो मजबूत बॉडी, डीजल इंजन और खराब रास्तों पर चलने की क्षमता चाहते हैं।

अंत में किसे चुनें – MPV या SUV?

  1. अगर आपकी ड्राइविंग ज्यादातर शहर में होती है और माइलेज व कम कीमत प्राथमिकता है, तो Triber या Ertiga बेहतर हैं।
  2. अगर आप खराब सड़कों पर ज्यादा चलते हैं और मजबूत गाड़ी चाहते हैं, तो Bolero या Bolero Neo चुनें।
  3. स्टाइलिश SUV लुक के साथ 7-सीटर चाहिए तो Citroen Aircross X एक अच्छा विकल्प है।
  4. हर गाड़ी की अपनी खासियत है, इसलिए चुनाव आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved