धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, फैंस में शोक की लहर,
अंतिम बार इन फिल्मों में दिखे थे
1 months ago Written By: Aniket Prajapati
मुंबई से आई एक दुखद खबर ने बॉलीवुड जगत और देशभर के करोड़ों प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया। हिंदी सिनेमा के दिग्गज और सभी के प्रिय अभिनेता धर्मेंद्र का मंगलवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके गुजरने की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। धर्मेंद्र ने अपनी शानदार एक्टिंग, सरल स्वभाव और बेहतरीन इंसानियत से हर किसी का दिल जीता था। दशकों तक उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई यादगार और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने फैन के लिए कार की खिड़की खोलकर हाथ हिलाते हुए दिखाई दिए थे। इस वीडियो ने लोगों को फिर याद दिलाया था कि धर्मेंद्र कितने विनम्र और दिल के अच्छे थे।
ट्रैफिक में फैन से हुई थी प्यारी मुलाकात कुछ समय पहले एक फैन ने मुंबई के ट्रैफिक में धर्मेंद्र का वीडियो रिकॉर्ड किया था। वह अपनी सफेद रेंज रोवर कार में बैठे थे। फैन ने जैसे ही उन्हें रिकॉर्ड किया, धर्मेंद्र ने मुस्कुराते हुए कार की खिड़की नीचे की और हाथ हिलाकर अभिवादन किया। टोपी और मफलर में उनका लुक बेहद सरल और आकर्षक लग रहा था। इस छोटी-सी मुलाकात ने दिखा दिया कि वह उम्र के इस पड़ाव में भी कितने विनम्र और जमीन से जुड़े हुए थे।
कौन-सी कार में नजर आए थे धर्मेंद्र? वायरल वीडियो में धर्मेंद्र Land Rover Range Rover Evoque में दिखे थे। भारत में इस लग्जरी SUV की शुरुआती कीमत करीब ₹64.86 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह मॉडल पेट्रोल और डीज़ल, दोनों इंजेनियम 2.0-लीटर इंजन विकल्पों में आता है। फैंस ने इसे देखकर कहा कि धर्मेंद्र की स्टाइल और शान उम्र के साथ भी कभी कम नहीं हुई।
धर्मेंद्र का हाल का फिल्मी सफर धर्मेंद्र को आखिरी बार 9 फरवरी को रिलीज़ हुई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने जय सिंह अग्निहोत्री का किरदार निभाया था। इससे पहले 2023 में वह करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखे थे। फिल्म में उन्होंने रणवीर सिंह के दादा कंवल रंधावा की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने बहुत प्यार दिया। उनका जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी यादें, उनकी मुस्कान और उनकी फिल्में हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।