Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

EPFO की बड़ी सौगात: अब DigiLocker से देखें PF बैलेंस, UAN कार्ड और PPO डॉक्यूमेंट्स, जानिए आसान तरीका

1 months ago
Written By: Aniket Prajapati

कर्मचारियों की सुविधा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार लगातार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की सेवाओं को डिजिटल बना रही है। अब EPFO मेंबर्स के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। अब कर्मचारी अपने PF अकाउंट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी और डॉक्यूमेंट्स सीधे DigiLocker ऐप के जरिए देख सकेंगे। पहले यह सुविधा केवल UMANG ऐप पर उपलब्ध थी, लेकिन अब DigiLocker के ज़रिए PF डिटेल्स, UAN कार्ड, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) और PF सर्टिफिकेट डाउनलोड करना बेहद आसान हो गया है।

DigiLocker से ऐसे देखें अपना PF बैलेंस और डॉक्यूमेंट्स

  1. DigiLocker के माध्यम से PF से जुड़ी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स चेक करने की प्रक्रिया बहुत आसान है।
  2. सबसे पहले अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।
  3. अगर आप नए यूज़र हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें।
  4. अब अपने EPFO अकाउंट को DigiLocker से लिंक करें।
  5. लिंकिंग के दौरान आपको आधार कार्ड की जानकारी भरनी होगी, जिससे अकाउंट वेरीफाई हो जाएगा।
  6. एक बार अकाउंट लिंक हो जाने के बाद, DigiLocker के EPFO सेक्शन में जाकर आप अपना UAN कार्ड, PPO और PF पासबुक आसानी से देख या डाउनलोड कर सकते हैं।
  7. इसके अलावा, ऐप में ही PF बैलेंस और ट्रांजैक्शन डिटेल्स भी चेक की जा सकती हैं।


बिना इंटरनेट के भी चेक करें PF बैलेंस
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है या आप डेटा का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो भी PF बैलेंस पता करना बहुत आसान है। SMS से PF बैलेंस: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO टाइप कर 7738299899 पर भेजें। कुछ ही देर में SMS के जरिए PF अकाउंट की जानकारी मिल जाएगी। मिस्ड कॉल से PF बैलेंस: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFO के अधिकृत मिस्ड कॉल नंबर पर कॉल करें। कुछ सेकंड में कॉल डिस्कनेक्ट हो जाएगी और बैलेंस की जानकारी SMS में आ जाएगी। यह नंबर EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत
EPFO की यह नई पहल उन लाखों कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आई है जो अपने PF अकाउंट की जानकारी जल्दी और सुरक्षित तरीके से प्राप्त करना चाहते हैं। DigiLocker के माध्यम से डॉक्यूमेंट्स डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रहते हैं, जिससे किसी भी समय और कहीं से भी जानकारी तक पहुंच संभव हो जाती है। यह कदम सरकार की डिजिटल इंडिया पहल को भी और मजबूत बनाता है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved