होंडा ने लॉन्च की सुपरबाइक CB1000 Hornet SP, ₹12.5 लाख की कीमत,
जून 2025 से शुरू होगी डिलीवरी
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Honda CB1000 Hornet SP: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में अपनी नई सुपरबाइक CB1000 Hornet SP लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹12.5 लाख रखी गई है। यह होंडा की प्रीमियम और पावरफुल बाइक्स में से एक है। कंपनी ने बताया कि इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। डिलीवरी जून 2025 से शुरू होगी। यह बाइक उन युवाओं के लिए है जो स्पीड और पावर पसंद करते हैं।
दमदार इंजन और जबरदस्त स्पीड
CB1000 Hornet SP में 1000cc का इनलाइन-फोर इंजन है। यह इंजन 155 bhp की पावर और 107 Nm टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स है। बाइक में बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी उपलब्ध है, जिससे गियर बदलना बहुत आसान हो जाता है। बाइक की अधिकतम गति 230 किमी प्रति घंटा है।
राइडिंग मोड्स और सुरक्षा फीचर्स
इस बाइक में 5 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इनमें स्पोर्ट, स्टैंडर्ड, रेन और दो यूजर मोड्स शामिल हैं। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और डुअल-चैनल ABS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। 5 इंच का TFT डिस्प्ले है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
CB1000 हॉर्नेट SP में शोवा के 41mm USD फ्रंट फोर्क्स और ओहलिन्स रियर मोनोशॉक है। इससे बाइक उबड़-खाबड़ रास्तों के लिए भी अच्छा है। ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 310mm डिस्क ब्रेक और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक है।
वजन, टैंक और सीट हाइट
इस बाइक का कुल वजन 212 किलो है। इसमें 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 809 मिमी की सीट हाइट दी गई है। यह ज्यादातर राइडर्स के लिए आरामदायक मानी जाती है।
भारतीय बाजार में होंडा की नई चुनौती
भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला कावासाकी Z900 से होगा। Z900 पहले से ही लोकप्रिय है। अब होंडा की यह नई बाइक बाजार में नई चुनौती बनकर आई है।