Jio का सबसे सस्ता Hotstar प्लान: सिर्फ ₹195 में 90 दिन का OTT फायदा,
जानिए क्या मिलता है इसमें
1 months ago
Written By: Aniket Prajapati
डिजिटल एंटरटेनमेंट के इस दौर में ज्यादातर लोग कम कीमत में OTT कंटेंट देखने का तरीका खोजते रहते हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Jio अपने ग्राहकों के लिए कई खास प्लान्स लेकर आता है, जिनमें OTT बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले प्लान्स में JioHotstar वाले पैक शामिल हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को कम दाम में ज्यादा फायदा मिलता है। खास बात यह है कि जो लोग बजट में Hotstar देखना चाहते हैं, उनके लिए Jio का ₹195 वाला प्लान एक बेहतरीन विकल्प माना जा रहा है।
Jio का ₹195 वाला Hotstar प्लान
Jio का यह ₹195 वाला प्लान कंपनी का सबसे सस्ता Hotstar पैक है। जबकि Hotstar Super प्लान की 90 दिनों की सामान्य कीमत ₹349 है, वहीं Jio सिर्फ ₹195 में लगभग वही सर्विस दे रहा है। यानी सीधी ₹154 की बचत। इस प्लान की बड़ी खासियत यह है कि इसमें 90 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। यूजर्स को इस दौरान 15GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सिर्फ डेटा प्लान है, इसमें कॉलिंग की सुविधा शामिल नहीं है।
JioHotstar का फुल एक्सेस
इस प्लान में JioHotstar का मोबाइल + TV दोनों का एक्सेस मिलता है। हालांकि कंटेंट Ad-supported रहेगा, यानी देखने के दौरान विज्ञापन आएंगे। फिर भी यह प्लान उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, जो बिना ज्यादा खर्च किए Hotstar का कंटेंट देखना चाहते हैं।
Hotstar Super प्लान से कैसे अलग है?
- जहां Jio का ₹195 प्लान केवल एक स्क्रीन पर स्ट्रीमिंग की सुविधा देता है और सिर्फ Jio यूजर्स के लिए उपलब्ध है, वहीं Hotstar Super प्लान में दो स्क्रीन पर एक साथ स्ट्रीमिंग की जा सकती है। साथ ही यह किसी भी टेलीकॉम पैक पर निर्भर नहीं होता।
- दोनों ही प्लान्स में कंटेंट एड-सपोर्टेड है, लेकिन कीमत के हिसाब से Jio का ₹195 वाला प्लान ज्यादा किफायती साबित होता है।
Jio द्वारा दिए जाने वाले अन्य Hotstar प्लान्स
₹195 के अलावा Jio के पोर्टफोलियो में Hotstar के साथ दो और प्लान्स भी हैं—₹100 और ₹949। इनमें डेटा और वैलिडिटी के अलग-अलग विकल्प उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आपका मकसद सिर्फ कम कीमत में Hotstar देखना है, तो ₹195 का यह प्लान सबसे बेहतर विकल्प बन सकता है।