Audi से लेकर BMW और Ferrari तक,
99% लोग नहीं जानते हैं इन कार कंपनियों के नामों का मतलब
1 months ago
Written By: अनिकेत प्रजापति
लग्जरी कार की दुनिया में BMW, Audi, Mercedes-Benz और Ferrari जैसे नाम सबकी जुबान पर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन नामों के असली मतलब क्या हैं और ये कैसे बने? अक्सर लोग केवल ब्रांड के नाम सुनते हैं, लेकिन इनके इतिहास और अर्थ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते। आज हम आपको इन विश्वप्रसिद्ध कार कंपनियों के नामों के पीछे छुपी कहानी बताने जा रहे हैं, जो किसी कार प्रेमी के लिए बेहद रोचक है।
BMW का मतलब
BMW का पूरा नाम है Bayerische Motoren Werke। यह जर्मनी की कंपनी है और इसका मतलब होता है 'बवेरियन मोटर वर्क्स' यानी बवेरिया राज्य की मोटर कारखाने। BMW अपने उच्च गुणवत्ता वाले इंजन और लग्जरी कारों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
Audi का मतलब
Audi कंपनी की कहानी थोड़ी अलग और दिलचस्प है। इसके संस्थापक जर्मन इंजीनियर अगस्ट हॉर्च (August Horch) थे। हॉर्च ने पहले अपनी कंपनी 'Horch' नाम से शुरू की थी। जर्मन में 'Horch' का अर्थ होता है 'सुनो'। बाद में कानूनी कारणों से वह अपने नाम का इस्तेमाल नहीं कर पाए। तब उन्होंने अपने नाम का लैटिन अनुवाद चुना, जो है 'Audi', जिसका मतलब भी 'सुनो' होता है।
Mercedes-Benz का मतलब
Mercedes-Benz नाम दो कंपनियों के विलय से बना है – Daimler और Benz।
Benz का नाम कार के जनक कार्ल बेंज के नाम पर रखा गया, जिन्होंने 1886 में पहली गैसोलीन-संचालित कार बनाई थी।
Mercedes नाम डेमलर के बड़े ग्राहक एमिल जेलिनेक की बेटी के नाम पर रखा गया। 'Mercedes' स्पेनिश शब्द है और इसका मतलब होता है 'अनुग्रह' या दया (Grace)'।
Ferrari का मतलब
Ferrari कंपनी का नाम सीधे इसके संस्थापक एंज़ो फेरारी (Enzo Ferrari) के नाम पर रखा गया। यह ब्रांड विश्व में अपनी तेज और लग्जरी स्पोर्ट्स कारों के लिए जाना जाता है।
इन नामों के पीछे की कहानी न केवल रोचक है बल्कि ये ब्रांड की पहचान और विरासत को भी दर्शाती है। इस तरह, हर कार का नाम उसके इतिहास और निर्माता की सोच को व्यक्त करता है।