Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

महिंद्रा रेसिंग ने दिखाई इलेक्ट्रिक रेसिंग की ताकत, नए सीज़न के लिए पेश की दमदार कार और नया कॉस्टयूम

9 days ago
Written By: Aniket Prajapati

भारत की ऑटोमोबाइल दिग्गज कंपनी महिंद्रा रेसिंग (Mahindra Racing) ने एक बार फिर दुनिया के सामने अपनी इलेक्ट्रिक रफ्तार का जलवा दिखा दिया है। साल 2014 में फॉर्मूला ई चैंपियनशिप में एंट्री लेने के बाद से कंपनी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। पिछले 2024-25 सीज़न में महिंद्रा ने नियोम मैकलारेन और मासेराती एमएसजी जैसी दिग्गज टीमों को पछाड़ते हुए शानदार चौथा स्थान हासिल किया। यह नतीजा साबित करता है कि ग्लोबल इलेक्ट्रिक रेसिंग सर्किट पर भारत की मौजूदगी कितनी मजबूत हो चुकी है।

12वें साल की शुरुआत पर पेश हुआ नया कॉस्टयूम
महिंद्रा रेसिंग ने आगामी 2025-26 फॉर्मूला ई सीज़न के लिए अपने नए कॉस्टयूम (लिवरी) को लॉन्च किया है। यह लॉन्च टीम के बारहवें सीज़न की शुरुआत का प्रतीक है। इसमें मेटैलिक रेड, ग्लॉस व्हाइट और कार्बन ब्लैक का आकर्षक कॉम्बिनेशन दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें बनी बारह धारियां फॉर्मूला ई में टीम के हर साल की मेहनत और सफर को दर्शाती हैं। कार के बॉडीवर्क पर भारतीय तिरंगा भी दिखाई दे रहा है, जो यह दर्शाता है कि महिंद्रा रेसिंग ग्लोबल मोटरस्पोर्ट चैंपियनशिप में उतरने वाली भारत की एकमात्र टीम है।

भविष्य की झलक है महिंद्रा का नया डिज़ाइन
कंपनी का दावा है कि 14 अक्टूबर को पेश की गई जनरेशन 3.5 फॉर्मूला ई कार केवल डिज़ाइन नहीं, बल्कि भविष्य की झलक है। महिंद्रा का कहना है कि यह डिज़ाइन “Bold, Progressive और High-Performance” सोच का प्रतीक है। यही फ्यूचरिस्टिक विज़न कंपनी की आगामी इलेक्ट्रिक SUV सीरीज़ में भी देखने को मिलेगा, जिसमें बेहतरीन लुक्स और एडवांस टेक्नोलॉजी शामिल होगी।

महिंद्रा M12 इलेक्ट्रो
कॉस्टयूम के साथ ही कंपनी ने अपनी नई कार Mahindra M12Electro भी पेश की है। यह कार टीम के लेटेस्ट डेवलपमेंट प्रोग्राम का नतीजा है। टीम ने गर्मियों में अपने GEN3 Evo पैकेज को अपग्रेड किया, जिससे सीज़न 11 के प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिला। अब महिंद्रा रेसिंग पूरी तैयारी के साथ 2025-26 फॉर्मूला ई सीज़न में उतरने जा रही है, जिसकी शुरुआत दिसंबर में ब्राज़ील के साओ पाउलो से होगी।

ड्राइवर लाइन-अप पहले जैसा, कुश मैनी बने रिज़र्व ड्राइवर
टीम ने अपने ड्राइवर लाइन-अप को भी बरकरार रखा है। निक डी व्रीस (Nyck de Vries) और एडोआर्डो मोर्टारा (Edoardo Mortara) एक बार फिर ट्रैक पर उतरेंगे। इसके अलावा भारत के उभरते रेसर कुश मैनी (Kush Maini) को टीम में रिज़र्व ड्राइवर के रूप में शामिल किया गया है, जिससे भारतीय रेसिंग फैंस में एक नई उम्मीद जगी है।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved