महिंद्रा XUV400 लॉन्च, Tata Nexon EV Max को देगी कड़ी टक्कर –
जानिए कीमत, फीचर्स और ड्राइविंग रेंज
1 months ago
Written By: Auto Desk
Mahindra & Mahindra ने भारतीय बाजार में सोमवार को अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV XUV400 को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक कार की कीमतों का भी एलान किया गया। खास बात ये है कि यह SUV कंपनी की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV XUV300 पर आधारित है। भारतीय बाजार में Mahindra XUV400 का सीधा मुकाबला देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV Tata Nexon EV Max से होगा। दोनों गाड़ियों में फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और परफॉर्मेंस के मामले में तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
Mahindra XUV400: कीमत और वेरिएंट्स
Mahindra XUV400 दो वेरिएंट — EC और EL में उपलब्ध है।
- EC वेरिएंट की कीमत : ₹15.99 लाख (एक्स-शोरूम)
- EL वेरिएंट की कीमत : ₹18.99 लाख (एक्स-शोरूम)
कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह कीमत शुरुआती 5,000 बुकिंग्स तक के लिए है, जिसके बाद कीमतें बढ़ाई जाएंगी। Mahindra का लक्ष्य लॉन्च के पहले साल में इस SUV की 20,000 यूनिट डिलीवर करने का है।
Tata Nexon EV Max: वेरिएंट्स और कीमत
Tata Nexon EV Max तीन वेरिएंट्स में आती है — XZ+, XZ+ Lux और Jet Edition।
- शुरुआती कीमत : ₹18.34 लाख
- टॉप वेरिएंट कीमत : ₹20.04 लाख (एक्स-शोरूम)
कलर ऑप्शन
Mahindra XUV400 : आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक, इन्फिनिटी ब्लू और सैटिन कॉपर ड्यूल-टोन ऑप्शन।
Tata Nexon EV Max : इंटेन्सी-टील, डेटोना ग्रे, प्रिस्टिन व्हाइट (ड्यूल-टोन स्टैंडर्ड)
पावर और स्पीड
- XUV400 : 147hp पावर, 310Nm टॉर्क, 150kmph टॉप स्पीड, 0-100kmph मात्र 8.3 सेकंड में
- Nexon EV Max : 143bhp पावर, 250Nm टॉर्क, 0-100kmph मात्र 9 सेकंड में
बैटरी और चार्जिंग
- XUV400 : 39.4kWh बैटरी पैक, IP67 रेटेड, चिलर व हीटर के साथ
- Nexon EV Max : 40.5kWh बैटरी पैक, 50kW DC फास्ट चार्जर से 56 मिनट में 0-80% चार्ज
ड्राइविंग रेंज
- XUV400 : MIDC के अनुसार 456km
- Nexon EV Max : 437km (मानक स्थितियों में), हकीकत में 300km तक
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
XUV400 में मिलेगा :
- 17.78cm इंफोटेनमेंट सिस्टम (एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो)
- ब्लूसेंस प्लस ऐप (60+ कनेक्टेड फीचर्स)
- ऑटो हेडलैंप, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी
- इलेक्ट्रिक फोल्डेबल ORVM
- सिंगल पैन सनरूफ
- लैदराइट सीट्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
- OTA अपडेट
Tata Nexon EV Max में :
- जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉजी
- ड्यूल टोन बॉडी कलर
- 3.3kWh और 7.2kWh AC फास्ट चार्जर विकल्प