Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

भारत में लॉन्च हुई नई Mercedes-Benz G 450d, ₹2.90 करोड़ की कीमत, पहले से ज्यादा पावर और लग्जरी फीचर्स के साथ

11 days ago
Written By: अनिकेत प्रजापति

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई G 450d SUV लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी कीमत ₹2.90 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी है। खास बात यह है कि G 400d के बंद होने के बाद अब एक बार फिर से G-क्लास में डीजल इंजन की वापसी हुई है। यह पहली बार है जब मर्सिडीज ने भारत में तीन पावरट्रेन ऑप्शन दिए हैं, डीजल (G 450d), पेट्रोल (AMG G 63) और इलेक्ट्रिक (G 580)। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल सिर्फ 50 यूनिट्स का पहला बैच लॉन्च किया है।

वही आइकॉनिक बॉक्सी लुक, अब और ज्यादा बोल्ड
नई G 450d का डिजाइन कंपनी की पहचान बन चुके क्लासिक बॉक्सी स्टाइल पर आधारित है। हालांकि, इसमें कुछ सूक्ष्म अपडेट किए गए हैं जो इसे और मॉडर्न बनाते हैं। अब इसमें चार हॉरिजॉन्टल स्लैट्स वाली नई ग्रिल दी गई है (पहले तीन थीं)। इसके अलावा नए डिजाइन के फ्रंट और रियर बंपर, वर्टिकल एयर इनलेट्स और रूफ स्पॉइलर जोड़े गए हैं, जिससे गाड़ी की एयरोडायनामिक्स बेहतर हुई है।SUV में 20 इंच के ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिन पर हाई शीन फिनिश मिलता है, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देता है।

इंटीरियर और फीचर्स
G 450d का इंटीरियर पहले से भी ज्यादा लग्जरी और हाई-टेक है। केबिन में डुअल-टोन नापा लेदर सीट्स, AMG लाइन थीम, और मैटेलिक इंसर्ट्स दी गई हैं।इसमें दो 12.3-इंच की डिस्प्ले दी गई हैं। एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए। यह सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है।SUV में एक स्पेशल ऑफ-रोड डिस्प्ले भी है, जो पहियों के एंगल, गाड़ी की झुकाव स्थिति और ऑफ-रोड डेटा दिखाता है। इसके अलावा इसमें मसाज फंक्शन वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 18-स्पीकर बर्मेस्टर 3D साउंड सिस्टम (Dolby Atmos सपोर्ट) और कस्टमाइज्ड एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।

परफॉर्मेंस: 3-लीटर 6-सिलेंडर डीजल इंजन, 367hp की पावर और 210kmph टॉप स्पीड
मर्सिडीज की नई G 450d में अपग्रेडेड 3-लीटर इनलाइन 6-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। यह सिस्टम 15kWh का अतिरिक्त पावर बूस्ट देता है।कुल मिलाकर इंजन 367hp की पावर और 750Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो G 400d से 37hp ज्यादा पावरफुल और 50Nm ज्यादा टॉर्क देता है। इसे 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि यह SUV 0-100kmph की रफ्तार सिर्फ 5.8 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 210kmph है।

ऑफ-रोड पर भी दमदार
मर्सिडीज G 450d सिर्फ ऑन-रोड नहीं, बल्कि ऑफ-रोड कंडीशंस में भी शानदार परफॉर्म करती है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 241mm है और यह 700mm तक पानी में बिना रुके चल सकती है। SUV का एप्रोच एंगल 31 डिग्री, ब्रेकओवर एंगल 26 डिग्री और डिपार्चर एंगल 30 डिग्री है। कंपनी का दावा है कि यह 35 डिग्री तक के ढलान पर भी स्थिर चल सकती है।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved