Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की टक्कर: MG Windsor EV बनाम Tata Curvv EV, जानिए किसमें है दम

2 months ago
Written By: Auto Desk

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खासतौर पर कम बजट में बेहतर फीचर्स और दमदार रेंज देने वाली कारों की तलाश हर ग्राहक को है। इसी को ध्यान में रखते हुए JSW MG ने Windsor EV और Tata Motors ने Curvv EV को बाजार में उतारा है। दोनों ही कारें अपने-अपने सेगमेंट में शानदार फीचर्स, दमदार बैटरी और शानदार रेंज का दावा करती हैं। आज हम आपके लिए दोनों कारों की तुलना लेकर आए हैं, ताकि आप तय कर सकें कि आपके लिए कौन सी कार है बेहतर विकल्प।

MG Windsor EV Vs Tata Curvv EV: फीचर्स की बात…

MG Windsor EV में आपको एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, 17 और 18 इंच के टायर, फ्लश डोर हैंडल, ग्लास एंटीना, क्रोम फिनिश विंडो बेल्टलाइन और नाइट ब्लैक इंटीरियर के साथ गोल्डन टच हाईलाइट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, 10.1 इंच टच डिस्प्ले, 15.6 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइविंग सीट और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Tata Curvv EV में शार्क फिन एंटीना, एलईडी हेडलाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 17 इंच अलॉय व्हील्स, पियानो ब्लैक इंटीरियर, 26.03 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो हेडलैंप, फॉलो मी हेडलैंप, पावर विंडो, रेन सेंसिंग वाइपर और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

MG Windsor EV Vs Tata Curvv EV: बैटरी और रेंज…

MG Windsor EV में 38 kWh की बैटरी दी गई है, जिसे सामान्य चार्जर से 0-100% चार्ज करने में 13.8 घंटे का समय लगता है। फास्ट चार्जर से यह बैटरी 55 मिनट में 0-80% चार्ज हो जाती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क देती है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज में 331 किलोमीटर की रेंज देती है। Tata Curvv EV में 45 kWh और 55 kWh की दो बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं। यह कार 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 8.6 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसकी मोटर 110 किलोवाट की पावर और 215 Nm का टॉर्क देती है। सिंगल चार्ज पर इसकी अधिकतम रेंज 502 किलोमीटर तक है, जो इसे MG Windsor EV के मुकाबले अधिक दमदार बनाती है।

MG Windsor EV Vs Tata Curvv EV: कीमत…

MG Windsor EV की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होकर 15.99 लाख रुपये तक जाती है।

वहीं Tata Curvv EV की शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 21.99 लाख रुपये है।

निष्कर्ष: किसे खरीदना है बेहतर...?

अगर आप बजट फ्रेंडली और शानदार फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, तो MG Windsor EV एक अच्छा विकल्प है। वहीं ज्यादा रेंज, पावर और प्रीमियम लुक चाहने वालों के लिए Tata Curvv EV बेहतर साबित हो सकती है। दोनों कारें अपने-अपने सेगमेंट में बेहतरीन हैं और ग्राहक की जरूरत व बजट के हिसाब से किसी को भी चुना जा सकता है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved