Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

अब सिर्फ ₹15,999 में मिल रहा Motorola G96 5G, ₹6,000 की बड़ी छूट के साथ जबरदस्त फीचर्स वाला फोन

2 months ago
Written By: Aniket Prajapati

अगर आप 20,000 रुपये की रेंज में एक शानदार स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Motorola ने आपके लिए बेहतरीन मौका दिया है। कंपनी ने अपने हाल ही में लॉन्च हुए Motorola G96 5G की कीमत में बड़ा कटौती कर दी है। यह फोन अब Flipkart पर अपने लॉन्च प्राइस से पूरे ₹6,000 सस्ता मिल रहा है। कुछ महीने पहले लॉन्च हुआ यह फोन अपने दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस की वजह से पहले ही पॉपुलर हो चुका था, और अब कम कीमत में यह डील और भी आकर्षक बन गई है।

दो वेरिएंट्स में उपलब्ध, कीमत में हुआ बड़ा बदलाव
Motorola G96 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। इसका पहला वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत लॉन्च के समय ₹20,999 थी, लेकिन अब यह सिर्फ ₹15,999 में मिल रहा है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला है, जो पहले ₹22,999 का था, अब ₹17,999 की नई कीमत पर Flipkart पर उपलब्ध है। इस तरह, ग्राहक को अब पहले की तुलना में काफी कम दाम में शानदार स्पेसिफिकेशन मिल रहे हैं।

दमदार डिस्प्ले और स्टाइलिश डिजाइन
Motorola G96 5G में 6.67 इंच का FHD+ 10-बिट 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे बेहद प्रीमियम लुक देता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहद स्मूद और ब्राइट रहता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass दिया गया है, जो स्क्रैच और झटकों से बचाव करता है।

Sony कैमरा सेंसर के साथ बेहतरीन फोटोग्राफी
कैमरा क्वालिटी की बात करें तो Motorola G96 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia 700C प्राइमरी कैमरा है, जो OIS (Optical Image Stabilization) सपोर्ट करता है, जिससे तस्वीरें स्थिर और क्लियर आती हैं। साथ ही, इसमें 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।

बैटरी और चार्जिंग में भी पावरफुल परफॉर्मेंस
फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने में सक्षम है। साथ ही, यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज होकर घंटों तक चल सकता है। खास बात यह है कि यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल दोनों से सुरक्षित है।

कम दाम में जबरदस्त डील
कुल मिलाकर, Motorola G96 5G अब अपने प्राइस रेंज में एक ऑलराउंड स्मार्टफोन साबित हो रहा है। प्रीमियम डिजाइन, दमदार डिस्प्ले, Sony कैमरा सेंसर और लंबी बैटरी लाइफ इसे एक शानदार विकल्प बनाते हैं। ₹15,999 की कीमत पर यह फोन अब 20 हजार की रेंज में सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स में से एक है।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved