भारत नहीं छोड़ेगी Nissan,
कंपनी ने बंद होने की खबरों को बताया अफवाह
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Nissan: जापान की ऑटो कंपनी Nissan ने भारत में अपने ऑपरेशंस बंद करने की अटकलों को खारिज कर दिया है। कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि वह भारत में बनी रहेगी। साथ ही अपने डीलरों, ग्राहकों और पार्टनर्स के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। Nissan ने कहा कि भारत उसका एक अहम बाजार है। कंपनी ने अपनी योजनाओं को जारी रखने की बात भी कही है। बीते दिनों एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Nissan भारत से बाहर जा सकती है। इस पर कंपनी ने सफाई दी है कि ऐसी खबरें सिर्फ अटकलें हैं। कंपनी भारत में नई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में है।
कंपनी भारत में रहेगी सक्रिय
Nissan इंडिया ने साफ तौर पर कहा कि वह भारत में काम करना जारी रखेगी। कंपनी ने कहा कि डीलर और सर्विस नेटवर्क भी पहले की तरह काम करेंगे। कंपनी की योजना में कोई बदलाव नहीं होगा।
आने वाली हैं नई कारें
Nissan ने बताया कि वह तीन नई गाड़ियां भारत में लाएगी। इसमें एक BMPV और दो C-SUV शामिल हैं। कंपनी इन मॉडलों पर तेजी से काम कर रही है।
निर्यात योजना भी जारी
Nissan भारत में बनी गाड़ियों को विदेशों में भी निर्यात करेगी। यह वन कार, वन वर्ल्ड योजना के तहत होगा। कंपनी निर्यात बढ़ाने पर भी ध्यान देगी।
प्लांट बंद होने की खबर अफवाह
हाल में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Nissan भारत छोड़ सकती है। रिपोर्ट में कुछ देशों में प्लांट बंद होने की बात भी कही गई थी। Nissan ने कहा कि वह भारत से नहीं जा रही है। रिपोर्ट में बताए गए बंद होने की बातें सिर्फ अफवाह हैं। कंपनी ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है।
Renault ने ली मालिकाना हिस्सेदारी
मार्च में रेनॉल्ट ग्रुप ने निसान की 51% हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके बाद रेनॉल्ट की RNAIPL में 100% हिस्सेदारी हो गई है।
कई देशों में प्लांट्स पर ताला
Nissan वैश्विक स्तर पर बड़ा बदलाव कर रही है। कंपनी 10,000 से ज्यादा नौकरियां कम कर रही है। कुछ देशों में प्लांट बंद किए जा रहे हैं। लेकिन भारत में काम जारी रहेगा।