Nissan Tekton की एंट्री से मचेगी हलचल,
Seltos और Nexon पर मंडराया खतरा
11 days ago Written By: अनिकेत प्रजापति
Nissan ने भारतीय बाजार के लिए अपनी नई मिड-साइज SUV 'Tekton' का ग्लोबल प्रीमियर किया है। यह SUV Hyundai Creta, Kia Seltos, Skoda Kushaq, Honda Elevate और MG Astor जैसी लोकप्रिय कारों को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है। Nissan इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वास्तव पहले ही कह चुके हैं कि कंपनी अगले 12 महीनों में भारत में तीन नए मॉडल लॉन्च करेगी। इसमें एक 5-सीटर मिड-साइज SUV, एक 7-सीटर कॉम्पैक्ट MPV और एक 7-सीटर फुल-साइज SUV शामिल है। Tekton इस योजना का पहला बड़ा कदम है।
भारतीय सड़कों पर कब दिखाई देगी Tekton
Nissan Tekton को 2026 के मध्य तक भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह SUV Renault-Nissan गठबंधन के चेन्नई कारखाने में लोकल मैन्युफैक्चरिंग के तहत बनेगी और इसके निर्यात की भी योजना है। भारत में, यह Nissan के पोर्टफोलियो में Magnite के बाद दूसरी SUV होगी। एक्स-शोरूम कीमत अनुमानित रूप से ₹9 लाख से ₹14 लाख के बीच हो सकती है, जो इसे अपने सेगमेंट के कड़े प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले में मजबूत बनाती है।
डिज़ाइन में Tekton की खासियत Tekton का डिज़ाइन नई जनरेशन Renault Duster पर आधारित है, लेकिन इसका एक्सटीरियर Nissan की दमदार Patrol SUV से प्रेरित है। फ्रंट फेसिया पर पतली ग्रिल और दो क्रोम स्ट्रिप्स के बीच Nissan का लोगो दिया गया है। क्लैमशेल बोनट, डुअल-टोन फ्रंट बम्पर, व्हील आर्च के पास बॉडी क्लैडिंग, मल्टी-स्पोक 18-इंच अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
स्मार्ट और स्पोर्टी एलिमेंट्स सबसे रोचक फीचर है पीछे के दरवाजों का ग्रैब हैंडल, जो खिड़की पर लगा है और Maruti Swift के डिजाइन की याद दिलाता है। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल-लैंप क्लस्टर, डुअल-टोन बम्पर और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर स्टैंडर्ड रूप में मौजूद हैं, जो Tekton को स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं। Nissan Tekton अपने सेगमेंट में दमदार डिज़ाइन, स्मार्ट फीचर्स और प्रतियोगी कीमत के साथ भारतीय SUV मार्केट में नई बहस शुरू करने वाली है।