गर्मी में घूमने के लिए पहाड़ों की ये 5 बेहतरीन जगहें,
दोस्तों के साथ बनाए यात्रा का खास प्लान
2 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Offbeat Hill Stations : गर्मी के मौसम में हर किसी को ठंडे और शांत पहाड़ी इलाकों की याद सता जाती है। गर्मी और काम के बोझ से बचने के लिए हम सभी को मन करता है कि कुछ दिन पहाड़ों में शांति से बिताए जाएं। हालांकि, जब भी पहाड़ों की बात होती है, तो शिमला और मनाली जैसे जगहों का ख्याल आ जाता है, जिसके बाद आप कहीं पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आपके लिए ये पांच जगह बेस्ट होगी। यहां आप भीड़-भाड़ से दूर शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं। तो इन खूबसूरत और कम पॉपुलर पहाड़ी जगहों पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में।
1. तीरथन वैली, हिमाचल
हिमाचल प्रदेश की तीरथन वैली एक बेहतरीन और शांतिपूर्ण जगह है। अगर आप ट्रैकिंग, रिवर साइड कैम्पिंग और बोनफायर का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए एक दम परफेक्ट है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और शांति आपको रिलैक्स कर देंगे। नजदीकी स्टेशन ऑट-भुंतर है और 3-4 दिन में पूरी वैली घूमी जा सकती है।
2. कसोल और तोष, हिमाचल
अगर आप सोशल मीडिया फ्रेंडली और ट्रेंडी ट्रिप चाहते हैं, तो कसोल और तोष की यात्रा करें। ये दो जगहें युवाओं के बीच बहुत पॉपुलर हैं। यहां माउंटेन व्यू, कैफे कल्चर और ट्रैकिंग का मजा लिया जा सकता है। नजदीकी स्टेशन भुंतर है। 3 से 5 दिन का समय यहां बिताना आदर्श रहेगा।
3. औली, उत्तराखंड
औली को लोग सर्दी में स्कीइंग के लिए जानते हैं, लेकिन गर्मियों में भी यहां की ट्रैकिंग और रोपवे की सवारी बेहद रोमांचक होती है। दोस्तों या अपने परिवार के साथ आप यहां आ सकते हैं और एक खूबसूरत यादें बना सकते हैं। नजदीकी स्टेशन ऋषिकेश-जोशीमठ है। आप लिए यहां 3-4 दिन का प्लान के लिए बेहतरीन होगा।
4. भीमताल-सत्ताल, उत्तराखंड
अगर आप नैनीताल की भीड़ से बचना चाहते हैं, तो भीमताल और सत्ताल एक शानदार विकल्प हैं। यहां बोटिंग, ट्रैकिंग और कैफे का आनंद लिया जा सकता है। 2-3 दिन का समय यहां बिता सकते हैं। नजदीकी स्टेशन काठगोदाम है।
5. धरमकोट और बिर, हिमाचल
धरमकोट और बिर-बिलिंग में स्पिरिचुअल और एडवेंचर का बेहतरीन संयोजन मिलता है। यहां मेडिटेशन और पैराग्लाइडिंग का मजा लिया जा सकता है। नजदीकी स्टेशन पठानकोट-बैजनाथ है। यहां आपका 3 से 5 दिन का ट्रिप बेहतरीन रहेगा। गर्मी में इन शांत और खूबसूरत पहाड़ी जगहों पर ट्रिप प्लान करें और गर्मी से राहत पाएं।