Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

Suzuki Access 125 स्कूटर: नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ, जानें कीमत, माइलेज और परफॉर्मेंस

2 months ago
Written By: Auto Desk

नई दिल्ली: भारत के दोपहिया वाहन बाजार में 125 सीसी स्कूटर सेगमेंट की जबरदस्त डिमांड है। इसी सेगमेंट में सुजुकी कंपनी का Access 125 काफी लोकप्रिय स्कूटर है। इसका अपडेटेड वर्जन जनवरी 2025 में ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया गया था। इस स्कूटर में कई छोटे-बड़े बदलाव किए गए हैं, जो इसे पहले से बेहतर बनाते हैं। हाल ही में हमने इस स्कूटर को टेस्ट किया और फीचर्स, इंजन, माइलेज और कीमत के आधार पर परखा। आइए जानते हैं, यह स्कूटर आपके लिए कैसा सौदा हो सकता है।

लुक और डिजाइन में हल्के बदलाव…

Suzuki Access 125 का डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें हल्के बदलाव किए गए हैं। फ्रंट में LED हेडलाइट और हेडलाइट के ऊपर क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। हेडलाइट के साथ एक छोटी DRL भी दी गई है। फ्रंट इंडिकेटर अभी भी हेलोजन में ही आते हैं। स्कूटर में हेजार्ड लाइट का अलग बटन दिया गया है, जो रात में रुकने के दौरान बेहद उपयोगी साबित होगा। सीट की लंबाई-चौड़ाई भी पहले से बेहतर की गई है, जिससे दो लोग आराम से बैठ सकते हैं।

अब करते हैं फीचर्स की बात...

इस स्कूटर में 12 इंच के फ्रंट और 10 इंच के रियर टायर के साथ अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। फ्रंट में डिस्क ब्रेक की सुविधा है। डिजिटल स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, दो बोतल होल्डर, USB चार्जिंग पोर्ट और दो बैग हुक जैसे फीचर्स इसमें शामिल किए गए हैं। फ्रंट मिरर्स और एग्जॉस्ट पर भी क्रोम टच दिया गया है। बूट स्पेस 24.4 लीटर का है, जिसमें सिर्फ एक फुल साइज हेलमेट रखा जा सकता है।

इंजन और परफॉर्मेंस…

Suzuki Access 125 में 124 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 6.2 kW की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें CVT ट्रांसमिशन और फ्यूल इंजेक्शन तकनीक है। हमने इस स्कूटर को भीड़भाड़ वाली पुरानी दिल्ली से लेकर नोएडा की खुली सड़कों तक चलाया। इस दौरान यह स्कूटर औसतन 55 से 60 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने में सक्षम रहा।

ब्रेकिंग और हैंडलिंग…

करीब 400 किलोमीटर चलाकर हमने इसकी ब्रेकिंग और टर्निंग टेस्ट की। तेज स्पीड पर ब्रेक लगाने और अचानक एक्सेलेरेशन देने पर स्कूटर पूरी तरह कंट्रोल में रहता है। इसकी ब्रेकिंग परफॉर्मेंस भरोसेमंद है।

कितनी है कीमत…?

Suzuki Access 125 की एक्स-शोरूम कीमत ₹82,900 से ₹94,500 के बीच रखी गई है। इस कीमत में यह स्कूटर इंजन, माइलेज और फीचर्स के मामले में निराश नहीं करता।

निष्कर्ष…

125 सीसी सेगमेंट में Suzuki Access 125 एक भरोसेमंद और दमदार स्कूटर साबित होता है। अपने बेहतर माइलेज, पावरफुल इंजन और नए फीचर्स के चलते यह Yamaha Fascino और TVS Jupiter जैसे स्कूटरों को टक्कर देता है। अगर आप इस रेंज में एक आरामदायक, मजबूत और फीचर-लोडेड स्कूटर की तलाश में हैं, तो Access 125 एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved