त्योहारी सीज़न में रिकॉर्ड बिक्री,
अक्टूबर 2025 में इन सेडान कारों ने किया बाज़ार पर कब्ज़ा
1 months ago Written By: Aniket prajapati
त्योहारी सीज़न ने इस बार भारत के ऑटोमोबाइल बाज़ार को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से सुस्त चल रही बिक्री में अचानक तेज़ उछाल देखने को मिला। देशभर में टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर दोनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सबसे दिलचस्प ट्रेंड यह रहा कि SUV के दौर में भी सेडान कारों की मांग तेज़ी से बढ़ गई है। ऑटो कंपनियों द्वारा दिए गए आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट्स ने ग्राहकों को बड़ी संख्या में शोरूम की ओर खींचा। आइए जानें अक्टूबर 2025 में कौन सी सेडान सबसे ज़्यादा बिकने में सफल रही।
मारुति डिज़ायर फिर बिकी सबसे ज़्यादा अक्टूबर 2025 की बिक्री लिस्ट में शीर्ष स्थान मारुति सुजुकी डिज़ायर (Maruti Suzuki Dzire) ने अपने नाम किया। डिज़ायर की 20,791 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 की 12,698 यूनिट्स की तुलना में 63.73% की ज़बरदस्त बढ़ोतरी है। कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में डिज़ायर की पकड़ इतनी मजबूत है कि बाकी कारें इससे काफी पीछे नज़र आईं। दूसरे नंबर पर रही हुंडई ऑरा, जिसकी 5,815 यूनिट्स की बिक्री हुई।
होंडा और फॉक्सवैगन की स्थिर पकड़ मिड-सेगमेंट में होंडा अमेज़ ने 3,630 यूनिट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे नंबर पर फॉक्सवैगन वर्टस रही, जिसकी 2,453 यूनिट्स बिकीं। इसके बाद स्कोडा स्लाविया 1,648 यूनिट्स के साथ पांचवें स्थान पर रही। हालांकि स्लाविया की बिक्री में सालाना आधार पर सिर्फ 0.67% की मामूली वृद्धि दर्ज हुई।
टाटा टिगोर की बिक्री में सबसे बड़ा उछाल सबसे ज्यादा ग्रोथ की कहानी टाटा टिगोर (ICE + EV) की रही। अक्टूबर 2025 में इसके कुल 1,196 यूनिट्स बिके। यह पिछले साल की तुलना में 926 यूनिट्स की बड़ी बढ़ोतरी है, यानी 29.16% YoY ग्रोथ। इलेक्ट्रिक मॉडल की बढ़ती लोकप्रियता भी इसके पीछे एक अहम कारण साबित हुई। इसके अलावा टोयोटा कैमरी ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 57% की YoY वृद्धि के साथ 276 यूनिट्स बिकाईं।
वरना और सिटी को लगा बड़ा झटका जहां कई सेडान मॉडलों ने मजबूत बिक्री दर्ज की, वहीं कुछ कारों की बिक्री में भारी गिरावट आई। हुंडई वरना की अक्टूबर 2025 में सिर्फ 824 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल यह संख्या 1,004 थी। होंडा सिटी का प्रदर्शन और कमजोर रहा—केवल 578 यूनिट्स बिकीं, जो 2024 के मुकाबले 42.43% की भारी गिरावट है। यह दिखाता है कि बढ़ते बाज़ार माहौल के बावजूद इन लोकप्रिय मॉडलों में ग्राहकों की रुचि कम हुई है।