हाईवे पर ओवरटेक समय इन बातों का रखें खास ख्याल,
हो सकती है बड़ी मुसीबत
1 days ago
Written By: ANJALI
जब हम हाइवे पर गाड़ी चला रहे होते हैं, तो तेज़ रफ्तार, लेन बदलना और ओवरटेकिंग आम बात होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत दिशा से ओवरटेक करना खतरनाक ही नहीं, बल्कि गैरकानूनी भी है? भारत में हाइवे पर गाड़ी को हमेशा दाईं ओर से ओवरटेक करना चाहिए।
क्यों दाईं ओर से ओवरटेक करना ज़रूरी है?
ट्रैफिक नियमों का पालन:
भारत में ड्राइविंग बाईं ओर होती है। इसलिए ओवरटेकिंग हमेशा दाईं तरफ से होती है। ऐसा करना Motor Vehicles Act के अंतर्गत अनिवार्य है।
सेफ्टी का सवाल:
दाईं तरफ से ओवरटेक करने पर सामने वाला ड्राइवर आपको शीशे में देख सकता है और आपको जगह दे सकता है। बाईं तरफ से ओवरटेक करना अकस्मात दुर्घटनाओं को न्योता देता है।
अनुमान लगाने में आसानी:
दाईं ओर से ओवरटेक करने पर सामने वाला ड्राइवर आपके इरादे को जल्दी समझ सकता है, जिससे गड़बड़ी की संभावना कम हो जाती है।
बाईं तरफ से ओवरटेक क्यों न करें?
ड्राइवर को आपकी उपस्थिति का अंदाज़ा नहीं होता।
कई बार बाईं लेन पर दोपहिया वाहन, ट्रक या स्लो गाड़ियाँ होती हैं।
अचानक ब्रेक या मोड़ लेने पर टक्कर का ख़तरा बढ़ता है।
ओवरटेक करते समय ध्यान रखने योग्य बातें:
ओवरटेक करते समय हॉर्न या इंडिकेटर का प्रयोग करें।
सामने से आने वाले ट्रैफिक को देखें – स्पीड और दूरी का सही अंदाज़ा लगाएं।
ओवरटेकिंग पूरी करने के बाद फिर से बाएं लेन में आ जाएं।
ब्लाइंड कर्व्स या पुलों पर ओवरटेक ना करें।
कुछ कानूनी बिंदु:
गलत दिशा से ओवरटेक करने पर चालान हो सकता है।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा ₹1000 से ₹5000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
दुर्घटना की स्थिति में आपका इंश्योरेंस क्लेम भी रिजेक्ट हो सकता है।