जम्हाई लेते हुए मुह ज्यादा खोलने से टूट सकती है गर्दन !
हैरान कर देगा इस महिला के साथ हुए ये हादसा
1 months ago Written By: आदित्य कुमार वर्मा
अगर आप भी जम्हाई लेते हुए मुह जादा खोलते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योकि आपकी इस आदत से आपकी जान पर भी बन सकती है। जिहां सोशल मीडिया पर इन दिनों ब्रिटेन से आया एक मामला चर्चा में है जिसने लोगों को हक्का-बक्का कर दिया है। यहां एक महिला की जिंदगी सिर्फ एक जम्हाई लेने से बदल गई। हैरानी की बात यह है कि जोर से जम्हाई लेने पर उसकी गर्दन की हड्डी खिसक गई और हालत इतनी बिगड़ गई कि तुरंत आपातकालीन सर्जरी करनी पड़ी। यह घटना इस बात की मिसाल बन गई है कि कभी-कभी छोटी-सी बात भी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
रोज़मर्रा की जम्हाई बनी जानलेवा मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन के मिल्टन कीन्स इलाके की रहने वाली 36 वर्षीय हेले ब्लैक सुबह अपनी बच्ची अमेलिया के लिए दूध गर्म कर रही थीं। तभी उन्होंने बच्ची को जम्हाई लेते देखा और खुद भी जम्हाई ले ली। यह तो रोज का सामान्य अनुभव था, लेकिन इस बार सबकुछ बदल गया। जम्हाई लेते ही हेले को ऐसा लगा जैसे शरीर में करंट दौड़ गया हो। उनका हाथ हवा में ही लटक गया और तुरंत उन्हें समझ आ गया कि मामला गंभीर है। घबराकर उन्होंने अपने पति इयान से एम्बुलेंस बुलाने को कहा।
डॉक्टर्स ने बचाई जान वहीं इस घटना के बाद अस्पताल पहुंचने पर शुरुआती जांच में कुछ पता नहीं चला, लेकिन खास स्कैन करने पर सामने आया कि उनकी रीढ़ की C6 और C7 हड्डियां आगे की ओर खिसक गई हैं। यह स्थिति बेहद खतरनाक थी और डॉक्टरों ने साफ कहा कि 50-50 का चांस है कि हेले दोबारा चल भी पाएंगी या नहीं। हालांकि, समय पर हुई आपातकालीन सर्जरी से उनकी जान बच गई। इस हादसे के बाद हेले को महीनों व्हीलचेयर पर रहना पड़ा और धीरे-धीरे उन्हें फिर से चलना सीखना पड़ा।
इंटरनेट पर हड़कंप वहीं जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोग तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे। किसी ने मजाक में लिखा, “आज से जम्हाई लेना बंद”, तो किसी ने हैरानी जताते हुए कहा, “ऐसा कैसे हो सकता है, क्या अब इंसान उबासी भी ना ले?” वहीं एक यूजर ने चुटकी ली, “बहन इतना कितना मुंह खोल लिया कि रीढ़ की हड्डी ही खिसक गई!”
नसीहत बन गया हादसा वहीं यह अजीबोगरीब घटना अब लोगों के लिए एक सीख भी बन गई है। डॉक्टरों का कहना है कि कभी-कभी ज्यादा स्ट्रेचिंग या अचानक दबाव पड़ने से शरीर की हड्डियों और नसों को नुकसान पहुंच सकता है। हेले का मामला इसी का बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाला उदाहरण है।