Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

रोजाना खाएं एवोकाडो, शरीर को मिलेंगे, कई जरूरी विटामिन और हेल्थ फायदे

1 months ago
Written By: अनिकेत प्रजापति

अगर आप हेल्दी डाइट लेना चाहते हैं तो एवोकाडो को अपनी थाली में जरूर शामिल करें। यह फल न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर भी है। इसे अक्सर टोस्ट, सलाद या स्मूदी में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन एवोकाडो खाने से सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ता, बल्कि यह शरीर को कई जरूरी विटामिन और हेल्दी फैट भी देता है। यह वजन घटाने, पाचन सुधारने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

एवोकाडो में कौन-कौन से विटामिन होते हैं
एवोकाडो एक क्रीमी टेक्सचर वाला फल है जिसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट की अच्छी मात्रा होती है। इसमें विटामिन C, K, E और B6 पाया जाता है। इसके अलावा यह राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट, पैंटोथेनिक एसिड, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भी भरपूर होता है। एवोकाडो में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करता है।

वजन घटाने में मददगार
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए एवोकाडो एक बढ़िया विकल्प है। इसमें मौजूद हाई फाइबर और हेल्दी फैट लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं। इससे भूख कम लगती है और बार-बार कुछ खाने की इच्छा नहीं होती। एवोकाडो में ऐसे गुण होते हैं जो भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को नियंत्रित करते हैं। इस तरह यह धीरे-धीरे वजन घटाने में मदद करता है।

ब्लड शुगर और पाचन के लिए फायदेमंद
एवोकाडो में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों होते हैं, जो पाचन को आसान बनाते हैं। इसे खाने से शरीर में जमा अपशिष्ट पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है।

सूजन घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह शरीर की सूजन को कम करता है और गठिया या हार्ट डिजीज से बचाव में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन E, C और कैरोटीनॉयड ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

दिल, त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
एवोकाडो में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और हार्ट डिजीज और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। इसमें मौजूद विटामिन K, फोलेट और ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग और हार्ट के लिए भी फायदेमंद हैं। साथ ही, विटामिन E और C से भरपूर एवोकाडो त्वचा और बालों की सेहत में भी सुधार लाता है। यह कोलेजन बनाने में मदद करता है, जिससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और झुर्रियां देर से आती हैं। एवोकाडो खाने से बाल झड़ना और टूटना भी कम होता है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved