6 महीने के बच्चों को अंडा और चिकन देना सुरक्षित,
जानें एक्सपर्ट की सलाह
2 months ago Written By: Aniket Prajapati
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा सेहतमंद और मजबूत बने। इसके लिए बच्चे के खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। खासतौर पर तब जब बच्चा 6 महीने से 1 साल के बीच का हो। इस उम्र में बच्चे की डाइट सही होने से उनकी शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है। कई पेरेंट्स बच्चों को चिकन और अंडा खिलाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें डर रहता है कि कहीं इससे बच्चों को इंफेक्शन या एलर्जी न हो जाए। ऐसे में बच्चों के खान-पान एक्सपर्ट डॉ. रवि मलिक ने बताया कि बच्चों को अंडा और चिकन कब और कैसे देना सुरक्षित है।
6 महीने के बाद बच्चों को अंडा और चिकन देना शुरू करें
डॉ. रवि मलिक के अनुसार, बच्चे को छह महीने तक मां का दूध देना चाहिए। छह महीने के बाद बच्चे की पाचन क्षमता बढ़ जाती है और इस समय ठोस आहार देना शुरू किया जा सकता है। इस उम्र में छोटे बच्चों को अंडा और चिकन भी खिलाया जा सकता है। हालांकि, इसे सही तरीके से ही देना जरूरी है।
बच्चों को अंडा कैसे दें
डॉ. रवि मलिक बताते हैं कि बच्चों को अंडे का सफेद और पीला भाग दोनों दिया जा सकता है। लेकिन बच्चों को कच्चा अंडा नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें इंफेक्शन हो सकता है। अंडा उबालकर या हल्का ऑमलेट बनाकर देना सबसे सुरक्षित तरीका है। शुरुआत में थोड़ी मात्रा में अंडा दें और धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ाएं। कभी भी आधा पका या कच्चा अंडा बच्चों को न दें।
बच्चों को चिकन कैसे दें
छोटे बच्चों को चिकन सूप देना सबसे बेहतर विकल्प है। यह हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला होता है। चिकन को अच्छी तरह पकाएं और फिर बच्चे को दें। शुरुआत में थोड़ी मात्रा दें और बच्चे की प्रतिक्रिया देखें।
अंडा और चिकन के पोषक तत्व
अंडा और चिकन दोनों में प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्व बच्चों की हताशा, ग्रोथ और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। यही कारण है कि 6 महीने के बाद बच्चों को अंडा और चिकन देना सुरक्षित और फायदेमंद है।