Health Tips: गर्मी में बार-बार कोल्ड ड्रिंक पीने से सेहत पर पड़ सकता है गंभीर असर,
जानिए इसकी सही वजह
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Health Tips: देशभर में भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, इस मौसम में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो सकता है। डिहाइड्रेशन से चक्कर आना, थकान और कमजोरी हो सकती है। इसी वजह से लोग ठंडा महसूस करने के लिए लोग अक्सर कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं। पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ चेतावनी देतें हैं कि ये आदत सेहत को बिगाड़ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक्स से तात्कालिक ठंडक तो मिलती है लेकिन इसके गंभीर साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।
कोल्ड ड्रिंक्स से क्या नुकसान
डिहाइड्रेशन का खतरा
कोल्ड ड्रिंक्स में कैफीन और अधिक चीनी होती है। ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं। यानी प्यास बुझाने के बजाय ये और ज्यादा पानी की जरूरत पैदा करते हैं।
पाचन की समस्या
सॉफ्ट ड्रिंक्स से गैस, एसिडिटी और अपच की दिक्कत हो सकती है। इनमें मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड और कैफीन पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं।
मोटापा बढ़ने का खतरा
कोल्ड ड्रिंक्स में हाई कैलोरी और ऐडेड शुगर होती है। इसका अधिक सेवन मोटापे का कारण बन सकता है। मोटापा आगे चलकर डायबिटीज और दिल की बीमारियों को जन्म देता है।
डायबिटीज का खतरा
एक कैन के कोल्ड ड्रिंक में लगभग 8 से 10 चम्मच चीनी हो सकती है। प्रतिदिन इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इन चीजों से 26% तक टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
क्या पिएं ताकि शरीर ठंडा रहे
आहार विशेषज्ञों की सलाह है कि कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय देसी और हेल्दी पेय अपनाएं
1.बेल का शरबत
2. छाछ या मट्ठा
3. नारियल पानी
4. नींबू पानी
5. सत्तू ड्रिंक
6. गन्ने का रस ये पेय शरीर को ठंडक देते हैं और सेहतमंद भी रखते हैं। गर्मी में फिट रहने के लिए इनका सेवन फायदेमंद है।