देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस: 20 दिन में 58 गुना बढ़े मामले,
15 दिनों में 53 की मौत
2 days ago
Written By: NEWS DESK
COVID-19 India: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 20 दिनों में कोरोना के मामलों में 58 गुना बढ़ोतरी हुई है। 16 मई को जहां देशभर में सिर्फ 93 एक्टिव केस थे, अब यह संख्या बढ़कर 5,364 हो चुकी है। वहीं देश भर में महज 15 दिनों में 53 मौतों का आकड़ा सामने आया है। जिसने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना वायरस अब 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। बीते 24 घंटे में 500 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। फी;हाल इन आकड़ों के सामने आने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है।
सबसे ज्यादा केस इन राज्यों में
- केरल: 1,679 एक्टिव केस
- गुजरात: 615 एक्टिव केस
- पश्चिम बंगाल: 596 एक्टिव केस
- दिल्ली: 592 एक्टिव केस
- महाराष्ट्र: 548 एक्टिव केस
15 दिन में हुईं 53 मौतें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना के नए वैरिएंट्स से इस साल जनवरी से अब तक कुल 55 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 53 मौतें सिर्फ पिछले 15 दिनों के भीतर हुई हैं।
गुरुवार को दिल्ली में कोविड से दो और मौतें दर्ज की गईं, जिनमें पांच महीने का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा केरल में 2, कर्नाटक और पंजाब में 1-1 मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 17 लोगों की जान गई है।
ओडिशा में कोविड गाइडलाइन के साथ खुले स्कूल
वहीं ओडिशा में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल फिर से खोले गए हैं, लेकिन कोविड गाइडलाइन के तहत। राज्य के शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने बताया कि जिन बच्चों को सर्दी, खांसी या बुखार जैसे हल्के लक्षण हैं, उनके लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, जिन बच्चों में गंभीर लक्षण हैं, उन्हें स्कूल न आने की सलाह दी गई है और घर पर आइसोलेट रहने को कहा गया है।
राज्य
|
एक्टिव केस
|
रिकवर
|
मौत केस
|
कुल केस
|
आंध्र प्रदेश
|
62
|
23
|
0
|
85
|
अरुणाचल
|
0
|
3
|
0
|
3
|
असम
|
10
|
2
|
0
|
12
|
बिहार
|
37
|
4
|
0
|
41
|
चंडीगढ़
|
2
|
1
|
0
|
3
|
छत्तीसगढ़
|
24
|
9
|
0
|
33
|
दिल्ली
|
592
|
805
|
7
|
1404
|
गोवा
|
8
|
9
|
0
|
17
|
गुजरात
|
615
|
331
|
2
|
948
|
हरियाणा
|
78
|
42
|
0
|
120
|
हिमाचल प्रदेश
|
1
|
0
|
0
|
1
|
जम्मू और कश्मीर
|
7
|
7
|
0
|
14
|
झारखंड
|
8
|
4
|
0
|
12
|
कर्नाटक
|
451
|
338
|
7
|
796
|
केरल
|
1679
|
1684
|
11
|
3374
|
मध्य प्रदेश
|
36
|
13
|
1
|
50
|
महाराष्ट्र
|
548
|
597
|
17
|
1162
|
मिजोरम
|
0
|
2
|
0
|
2
|
ओडिशा
|
23
|
7
|
0
|
30
|
पुडुचेरी
|
12
|
84
|
0
|
96
|
पंजाब
|
21
|
5
|
2
|
28
|
राजस्थान
|
107
|
60
|
1
|
168
|
सिक्किम
|
12
|
21
|
0
|
33
|
तमिलनाडु
|
221
|
330
|
4
|
555
|
तेलंगाना
|
5
|
4
|
0
|
9
|
त्रिपुरा
|
1
|
0
|
0
|
1
|
उत्तराखंड
|
3
|
20
|
0
|
23
|
उत्तर प्रदेश
|
205
|
101
|
2
|
308
|
पश्चिम बंगाल
|
596
|
218
|
1
|
815
|
| कुल | 5364 | 4724 | 55 | 10143 |