देशभर में कोरोना केस 4145 के पार,
केरल और महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित, देश में अब तक 38 की मौत
5 days ago
Written By: NEWS DESK
COVID-19 Cases India: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कुल 4145 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 1416 एक्टिव केस केरल में हैं, जबकि महाराष्ट्र 510 एक्टिव केस के साथ दूसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र में मंगलवार को ही 86 नए केस दर्ज किए गए। वहीं अबतक देश में अबतक 38 लोगों की मौत की खबर आ रही है।
38 मौतें, 5 दिन में 31 की जान गई
जनवरी 2025 से अब तक कोरोना के नए वैरिएंट्स के कारण 38 लोगों की मौत हो चुकी है। चिंता की बात यह है कि इनमें से 31 मौतें सिर्फ पिछले 5 दिनों में हुई हैं। महाराष्ट्र में अब तक 10 लोगों की मौत, जबकि केरल में 9 लोगों की मौत दर्ज की गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि मंगलवार को कोई नई मौत नहीं हुई।
हिमाचल में पहला केस, मास्क हुआ अनिवार्य
मिली जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना का पहला मामला सामने आया है। इसके तुरंत बाद राज्य सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी कर दी, जिसमें सभी अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अब मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को भी मास्क पहनना होगा।
केंद्र सरकार की तैयारियां पूरी: स्वास्थ्य राज्य मंत्री
वहीं इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि, सरकार पूरी तरह सतर्क है। सभी राज्यों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्यों के सचिवों और मंत्रियों से संपर्क में हैं, और पिछली कोविड लहरों में बने ऑक्सीजन प्लांट, ICU बेड जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा चुकी है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी की जा रही है।
हाईकोर्ट की चेतावनी: महामारी खत्म नहीं हुई
वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को कोर्ट ने कहा कि, कोविड की अगली महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, बल्कि यह अब भी सक्रिय है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से सैंपल कलेक्शन और ट्रांसपोर्ट पॉलिसी पर तैयारियों की जानकारी मांगी है।
जस्टिस गिरीश कथपालिया ने कहा कि अगर 30 मई 2023 की बैठक के बाद लिए गए निर्णयों को लागू करने में कोई कमी है, तो यह गंभीर मामला है। कोर्ट ने अधिकारियों से कहा कि जरूरी कदमों और प्रोटोकॉल को रिकॉर्ड पर लाया जाए।
देश में एक बार फिर कोविड को लेकर सावधानी और सतर्कता की जरूरत है। जनता से अपील है कि नियमों का पालन करें और संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी उपाय अपनाएं।
11 राज्यों में अब तक 38 की मौत
राज्य
|
एक्टिव केस
|
रिकवर
|
मौतें
|
कुल पॉजिटिव
|
केरल
|
1416
|
888
|
9
|
2313
|
महाराष्ट्र
|
494
|
369
|
10
|
873
|
गुजरात
|
397
|
156
|
1
|
554
|
दिल्ली
|
393
|
563
|
4
|
960
|
पश्चिम बंगाल
|
372
|
38
|
1
|
411
|
कर्नाटक
|
311
|
214
|
4
|
529
|
तमिलनाडु
|
215
|
239
|
3
|
457
|
उत्तर प्रदेश
|
138
|
39
|
2
|
179
|
राजस्थान
|
75
|
37
|
1
|
113
|
हरियाणा
|
44
|
26
|
0
|
70
|
आंध्र प्रदेश
|
28
|
12
|
0
|
40
|
पुदुचेरी
|
27
|
58
|
0
|
85
|
मध्य प्रदेश
|
21
|
7
|
1
|
29
|
ओडिशा
|
15
|
0
|
0
|
15
|
छत्तीसगढ़
|
11
|
5
|
0
|
16
|
झारखंड
|
11
|
1
|
0
|
12
|
बिहार
|
11
|
0
|
0
|
11
|
पंजाब
|
9
|
5
|
1
|
15
|
जम्मू और कश्मीर
|
9
|
1
|
0
|
10
|
गोवा
|
8
|
0
|
0
|
14
|
असम
|
6
|
0
|
0
|
6
|
तेलंगाना
|
4
|
2
|
0
|
6
|
सिक्किम
|
4
|
18
|
0
|
22
|
उत्तराखंड
|
3
|
13
|
0
|
16
|
अरुणाचल प्रदेश
|
0
|
3
|
0
|
3
|
चंडीगढ़
|
2
|
0
|
0
|
2
|
मिजोरम
|
2
|
0
|
0
|
2
|