दही का सही सेवन: चीनी या नमक,
जानें कौन सा तरीका सेहत के लिए फायदेमंद
1 months ago Written By: ANIKET PRAJAPATI
दही में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा होती है। अगर इसे सही समय और सही तरीके से खाया जाए, तो यह हमारी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। वहीं, गलत तरीके से दही खाने पर इसके फायदे न केवल घट सकते हैं, बल्कि सेहत पर नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग दही में चीनी मिलाकर खाते हैं, तो कुछ लोग नमक डालकर। लेकिन सवाल यह है कि कौन सा तरीका वाकई में सेहत के लिए बेहतर है।
दही में चीनी मिलाकर खाएं दही में चीनी मिलाकर खाने से पेट की गट हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है। यह पेट में जलन और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। हालांकि, यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो दही में चीनी डालने से बचना चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज मरीजों के लिए भी यह तरीका सुरक्षित नहीं माना जाता।
दही में नमक मिलाकर खाएं डायबिटीज पेशेंट्स दही में चीनी की जगह नमक मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नमक वाले दही से बचना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, रात में दही खाने से भी बचना चाहिए। दिन में दही खाने से यह पाचन के लिए बेहतर होता है और सेहत पर सकारात्मक असर डालता है।
सादा दही सबसे फायदेमंद हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि दही को बिना चीनी या नमक के सादा खाना सबसे फायदेमंद होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को बेहतर करता है। सही मात्रा में और सही समय पर खाया गया दही वजन नियंत्रण, पाचन और सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो सकता है।