फैटी लिवर: समय रहते पहचानें इन लक्षणों को,
वरना हो सकता है गंभीर नुकसान
1 months ago Written By: अनिकेत प्रजापति
आजकल की बदलती जीवन शैली और गलत खानपान की वजह से फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण शरीर में लिवर सेल्स में फैट और गंदगी का जमना है। शुरुआत में यह समस्या ज्यादा स्पष्ट नहीं होती, लेकिन समय रहते इसे पहचानना बेहद जरूरी है। अगर फैटी लिवर को समय पर कंट्रोल न किया जाए तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं फैटी लिवर के मुख्य लक्षण और संकेत।
पैरों और टखनों में सूजन और दर्द फैटी लिवर के शुरुआती संकेतों में पैरों और टखनों में सूजन और दर्द शामिल है। इसका कारण लिवर का पर्याप्त प्रोटीन न बनाना है। जब प्रोटीन का स्तर कम होता है, तो रक्त वाहिकाओं से तरल पदार्थ बाहर निकलकर ऊतकों में जमा होने लगता है। इसके साथ-साथ त्वचा का पीला पड़ना, पेट में सूजन और भ्रम की स्थिति जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।
पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द फैटी लिवर के कारण अक्सर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द महसूस होता है, जो पसलियों के ठीक नीचे होता है। लिवर जब अपने टॉक्सिक पदार्थों को तोड़ने में असमर्थ होता है, तब यह दर्द बढ़ जाता है। इस दर्द को हल्के में न लें, क्योंकि यह लिवर की खराब सेहत का साफ संकेत है।
स्किन में खुजली लिवर की समस्या होने पर पूरे शरीर में लगातार खुजली महसूस हो सकती है। यह खुजली समय के साथ कम नहीं होती और शरीर में कई जगह फैल सकती है। इस स्थिति को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह लिवर के बिगड़ते फंक्शन का संकेत है।
कमजोरी और वजन घटना फैटी लिवर के कारण शरीर में न्यूट्रीएंट्स का सही अवशोषण नहीं हो पाता। इसके परिणामस्वरूप कमजोरी, थकान और वजन में तेजी से कमी देखने को मिलती है। अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन घट रहा है और कमजोरी महसूस हो रही है, तो यह फैटी लिवर का लक्षण हो सकता है। समय रहते इन लक्षणों की पहचान और डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है, ताकि फैटी लिवर से होने वाले गंभीर नुकसान को रोका जा सके।