मूली के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना शरीर में फैल जाएगा जहर,
तबियत हो जाएगी खराब
1 months ago Written By: ANIKET PRAJAPATI
सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और बाजारों में मूली की बिक्री बढ़ गई है। मूली में फॉलिक एसिड, विटामिन C, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार मूली का सेवन हमेशा सही तरीके से करना चाहिए। कुछ चीजों के साथ मूली का सेवन करने से यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकती है। आइए जानते हैं किन चीजों के साथ मूली नहीं खानी चाहिए।
खीरे के साथ मूली न खाएं
सलाद में लोग अक्सर खीरे और मूली एक साथ इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन यह संयोजन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता। मूली और खीरे को एक साथ खाने से पाचन में समस्या हो सकती है। इसलिए सलाद में इनमें से केवल एक ही चीज शामिल करना सुरक्षित है।
मूली खाने के बाद दूध से बचें
अगर आपने लंच या डिनर में मूली का सलाद या सब्जी खाई है तो तुरंत बाद दूध का सेवन न करें। मूली और दूध का मेल शरीर के लिए सही नहीं माना जाता। इससे त्वचा पर रैशेस या एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मूली के पराठे या सब्जी के साथ भी दूध का सेवन न करें।
संतरे खाने के तुरंत बाद मूली न खाएं
संतरे और मूली का संयोजन आयुर्वेद में हानिकारक माना जाता है। अगर इन्हें एक साथ या तुरंत बाद खा लिया जाए तो पेट में परेशानी हो सकती है। संतरा खाने के 10 घंटे बाद ही मूली का सेवन सुरक्षित माना जाता है।
चाय पीने के बाद मूली से बचें
चाय और मूली का सेवन एक साथ करना पाचन के लिए सही नहीं है। मूली ठंडी प्रकृति की होती है जबकि चाय गर्म। इसका मेल कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
मूली खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं
मूली खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खांसी या गले में खराश जैसी समस्या हो सकती है। यह शरीर के पाचन और श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। इसलिए मूली खाने के बाद पानी पीने से थोड़ी देर इंतजार करें।