Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

शरीर में बढ़ रहा है यूरिक एसिड, बस खानें में शामिल कर लें ये चीजें,मिलेगा रिजल्ट

1 months ago
Written By: ANJALI

यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाला एक वेस्ट प्रोडक्ट है, जिसे किडनी फिल्टर करके बाहर निकालती है। लेकिन जब यह प्रक्रिया ठीक से नहीं हो पाती या शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक हो जाती है, तो यह खून में जमा होने लगता है। इसके कारण गाउट, जोड़ों में सूजन और किडनी स्टोन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कुछ खास फूड्स का सेवन करके आप शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं।

सेब का सिरका
सेब का सिरका यूरिक एसिड कम करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एल्कलाइनाइजिंग गुण शरीर में एसिड और बेस का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें पाया जाने वाला मैलिक एसिड यूरिक एसिड को तोड़ने और बाहर निकालने में सहायक होता है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर दिन में दो बार पी सकते हैं। हालांकि, इसकी अधिक मात्रा पोटैशियम लेवल को प्रभावित कर सकती है, इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

विटामिन-सी से भरपूर फल
विटामिन-सी किडनी के कार्य को बेहतर बनाता है और यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने की प्रक्रिया को तेज करता है। खट्टे फल जैसे संतरा, मौसंबी, कीनू, अमरूद, कीवी, स्ट्रॉबेरी और पाइनएप्पल विटामिन-सी के बेहतरीन स्रोत हैं। रोजाना एक संतरा या एक कटोरी बेरीज खाने से यूरिक एसिड लेवल नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले फूड्स
गाउट के दौरान जोड़ों में सूजन और दर्द आम समस्या है। ऐसे में ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले फूड्स बेहद लाभकारी होते हैं। ये सूजन को कम करने में असरदार होते हैं और शरीर को राहत पहुंचाते हैं। मछली, अलसी के बीज और अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। यूरिक एसिड की समस्या को नियंत्रित करने के लिए डाइट में बदलाव बेहद जरूरी है। सेब का सिरका, विटामिन-सी से भरपूर फल और ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले फूड्स का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही, किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, ताकि स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक असर न पड़े।

यह भी देखें - 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved