Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

आलिया भट्ट ने किया खुलासा: जूझ रही हैं एडीएचडी से, जानें इसके लक्षण और कारण

1 months ago
Written By: ANIKET PRAJAPATI

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह एडीएचडी (अटेंशन-डेफिसिट/हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) से जूझ रही हैं। आलिया के अनुसार, इस डिसऑर्डर के कारण उन्हें वर्तमान पल में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी अक्सर किसी काम में जोन आउट हो जाते हैं या बातचीत के दौरान आपका ध्यान भटक जाता है, तो यह एडीएचडी का संकेत हो सकता है।

एडीएचडी के मुख्य लक्षण
फोकस में कमी, भूलने की समस्या, बातचीत सुनने में कठिनाई और बार-बार विचलित होना एडीएचडी के आम लक्षण हैं। यह डिसऑर्डर अक्सर बचपन में शुरू होता है और इसे समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। अगर किसी बच्चे में ये लक्षण दिखाई दें, तो उसे बिहेवियर थेरेपी, हेल्दी लाइफस्टाइल चेंज और डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवाओं के माध्यम से उपचारित किया जा सकता है।

डिसऑर्डर के कारण
एडीएचडी के होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर परिवार में किसी को यह समस्या रही हो, तो बच्चों में इसके होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान शराब या तंबाकू का सेवन, बच्चों में एडीएचडी के खतरे को बढ़ा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर पर लगी चोट या अस्वस्थ पारिवारिक वातावरण भी इस डिसऑर्डर का कारण बन सकते हैं।

समय रहते पहचान जरूरी
एडीएचडी को नजरअंदाज करना सही नहीं है। सही समय पर पहचान और उपचार से बच्चे और वयस्क दोनों ही इसके प्रभाव से बच सकते हैं। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स सुझाव देते हैं कि यदि कोई व्यक्ति बार-बार ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता, जल्दी भूल जाता है या बार-बार विचलित रहता है, तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। आलिया भट्ट के खुलासे से यह बात साफ होती है कि एडीएचडी किसी भी उम्र में असर डाल सकता है और इसके साथ जूझने में समझदारी, सही इलाज और सपोर्ट सिस्टम की बेहद जरूरत होती है।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved