सुबह खाली पेट हल्दी पानी पीने से मिलते हैं कमाल के फायदे,
जानें क्यों कहा जाता है आयुर्वेदिक अमृत
2 months ago Written By: Aniket Prajapati
हल्दी का इस्तेमाल सिर्फ खाने में रंग और स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं किया जाता, बल्कि यह हमारे शरीर के लिए औषधि से कम नहीं है। प्राचीन काल से ही हल्दी को पारंपरिक चिकित्सा में कई तरह की बीमारियों के इलाज में उपयोग किया जाता रहा है। आधुनिक शोध भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन नामक तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। अगर आप हर सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीते हैं, तो यह शरीर को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाता है मजबूत
हल्दी को प्राकृतिक इम्यून बूस्टर माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। रोज़ाना हल्दी का पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों से बचाव होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने और अंदरूनी शक्ति बढ़ाने में भी मदद करता है।
पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त
अगर आपको गैस, एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या रहती है तो हल्दी का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हल्दी में मौजूद सूजनरोधी तत्व पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। यह पेट के एंजाइम को सक्रिय कर भोजन के पाचन में सहायता करता है। सुबह खाली पेट हल्दी का गुनगुना पानी पीने से पाचन सुधरता है और पेट हल्का महसूस होता है।
शरीर की सूजन को करता है कम
कई बार शरीर में बिना वजह दर्द या सूजन महसूस होती है। हल्दी में पाया जाने वाला कर्क्यूमिन कंपाउंड इसमें राहत दिला सकता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं से भी बचाते हैं। नियमित रूप से हल्दी पानी का सेवन शरीर को इन बीमारियों से दूर रखता है।
हृदय को रखता है स्वस्थ
हल्दी सिर्फ इम्यूनिटी नहीं बढ़ाती, बल्कि यह दिल के लिए भी फायदेमंद है। हल्दी पानी का नियमित सेवन खून में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है और दिल लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।