“प्याज पर काले धब्बे सेहत के लिए खतरा,
कभी न खाएं!”
2 months ago Written By: Aniket Prajapati
हम अक्सर खाना बनाने और खाने में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर ध्यान नहीं देते। लेकिन कुछ चीजों को सही तरीके से स्टोर और इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है, वरना यह हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं। प्याज हर घर में जरूर स्टॉक होती है। लोग अक्सर एक साथ 5-10 किलो प्याज खरीदकर रख लेते हैं। प्याज सब्जी, सलाद और कई डिशों में इस्तेमाल होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। प्याज खाने से पाचन मजबूत होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। लेकिन अगर आप खराब प्याज खा लें, तो इसके फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
काले धब्बे दिखते हैं तो सावधान रहें अगर प्याज की ऊपर वाली परत या अंदर की परत में काले धब्बे दिखाई दे रहे हैं तो ऐसी प्याज को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। अगर सिर्फ छिलके पर ही काले निशान हों तो छिलका हटा कर प्याज इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर अंदर की परत में भी काले निशान हैं, तो वह पूरी तरह से खराब हो चुकी है और उसे खाना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।
प्याज में फंगस का खतरा प्याज पर दिखाई देने वाले काले निशान दरअसल फंगस यानी एस्परगिलस नाइजर हैं। यह फंगस मिट्टी में पाया जाता है और प्याज में प्रवेश कर जाता है। हालांकि यह ब्लैक फंगस जितना खतरनाक नहीं है, लेकिन शरीर में पहुंचकर एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा सकता है।
किसे नहीं खाना चाहिए खराब प्याज कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों, अस्थमा रोगियों, टीबी और एचआईवी के मरीजों को ऐसी प्याज बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह हानिकारक है। फंगस के पोर्स नाक के रास्ते लंग्स में पहुंचकर इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं। अस्थमा रोगियों में यह अस्थमैटिक अटैक का कारण भी बन सकता है।