शरीर के इन 2 अंगों के लिए गजब फायदेमंद है प्याज, प्रीबायोटिक्स का करता है काम,
इन बीमारियों से बचाता है
2 months ago Written By: Aniket Prajapati
प्याज हर भारतीय रसोई का अनिवार्य हिस्सा है। किसी भी सब्जी की ग्रेवी हो या दाल का तड़का, बिना प्याज के स्वाद अधूरा लगता है। सलाद में भी प्याज का उपयोग किया जाता है और कुछ लोग इसे कच्चा ही खाना पसंद करते हैं। लेकिन प्याज सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम ही नहीं करता, बल्कि यह शरीर के कुछ महत्वपूर्ण अंगों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। प्याज में मौजूद बायोएक्टिव गुण, सल्फर और जिंक कंपाउंड शरीर में कई समस्याओं से बचाव करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि प्याज हमारे किस अंग के लिए लाभकारी है।
लिवर के लिए प्याज के फायदे प्याज लिवर के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें मौजूद सल्फर लिवर सेल्स में सूजन कम करता है और लिवर फंक्शन को बेहतर बनाता है। NIH की रिपोर्ट के अनुसार, प्याज खाने से फैटी लिवर की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके बायोएक्टिव कंपाउंड्स शरीर में फैट लिपिड्स को कम करते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में सहायक होते हैं। रोजाना प्याज का सेवन लिवर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
छोटी आंत और पाचन स्वास्थ्य में लाभ प्याज छोटी आंत के लिए भी फायदेमंद है। यह प्रीबायोटिक्स की तरह काम करता है, जो पेट की गट हेल्थ सुधारने में मदद करता है। इसमें मौजूद खाद्य पदार्थ छोटे आंत के माइक्रोफ्लोरा के लिए भोजन का काम करते हैं और गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। इससे आंतों की कार्यक्षमता में सुधार आता है और पाचन मजबूत होता है प्याज में मौजूद फ्रूक्टेंस (fructans) आंतों की गतिविधियों को तेज करने में मदद करते हैं। गर्मियों में खासतौर से कच्चा प्याज खाने से लू लगने का खतरा भी कम होता है। इसलिए रोजाना अपनी थाली में थोड़ा सा प्याज शामिल करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है।