घर में कबूतर का घोंसला शुभ या अशुभ,
जानें वास्तु और ज्योतिष की राय
1 months ago Written By: अनिकेत प्रजापति
घर में कबूतर का घोंसला बन जाना कई लोगों के लिए चिंता का कारण बन जाता है। कुछ लोग इसे अशुभ मानते हैं और तुरंत हटाने की सलाह देते हैं, जबकि कुछ इसे शुभ संकेत मानते हैं। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार कबूतर का घोंसला घर की ऊर्जा और परिवार की समृद्धि पर प्रभाव डाल सकता है। आज हम आपको विस्तार से बताते हैं कि कबूतर का घर में आना शुभ है या अशुभ और इससे निपटने का सही तरीका क्या है।
कबूतर का घोंसला: शुभ या अशुभ?
वास्तु और ज्योतिष के अनुसार घर में कबूतर का घोंसला अशुभ संकेत माना जाता है। घर के जिस स्थान पर कबूतर घोंसला बनाते हैं, वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसका असर घर के लोगों की सेहत और परिवार की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है। इस वजह से यदि कबूतर घर में घोंसला बना ले, तो इसे हटाना बेहतर माना जाता है।
कुछ स्थानों पर शुभ संकेत भी
हालांकि कुछ लोग घर की बालकनी या छत पर कबूतर का घोंसला शुभ मानते हैं। उनका मानना है कि यह मां लक्ष्मी की कृपा और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संकेत है। साथ ही कहा जाता है कि ऐसे स्थान पर कबूतर का घोंसला मनोकामनाओं के पूरा होने का संकेत भी देता है।
कबूतर का अंडा और उसका महत्व
घर में कबूतर का घोंसला अंडे देने के बाद धार्मिक दृष्टि से पवित्र माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का संकेत है। लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से ध्यान देना जरूरी है क्योंकि कबूतर से कई बीमारियां फैल सकती हैं। इसलिए अंडे या घोंसले को सुरक्षित तरीके से हटाना चाहिए।
कबूतर के अंडे को हटाने का सही तरीका
धार्मिक दृष्टि से कबूतर या उसके अंडों को नुकसान पहुंचाना पाप माना जाता है। इसलिए सबसे अच्छा तरीका है कि अंडों से बच्चे निकलने के बाद ही घोंसले को हटाया जाए। इस तरह घर में नकारात्मक प्रभाव कम होता है और धार्मिक दृष्टि से भी सही रहता है।