Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

सर्दियों में सेहत का खजाना: जानिए मूली और शलजम में क्या है अंतर और कौन-सी है ज्यादा फायदेमंद

1 months ago
Written By: ANIKET PRAJAPATI

सर्दियां आते ही बाजारों में हरी और जड़ वाली सब्जियों की भरमार दिखने लगती है। इन दिनों गाजर, मूली और शलजम खूब मिलती हैं। आमतौर पर लोग मूली और शलजम को एक जैसा समझ लेते हैं, लेकिन ये दोनों अलग-अलग सब्जियां हैं। दोनों के स्वाद, रंग और पोषक तत्वों में काफी अंतर होता है। मूली और शलजम दोनों ही शरीर को गर्मी, ऊर्जा और पोषण देती हैं, इसलिए इन्हें सर्दियों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं दोनों सब्जियों में क्या अंतर है और इनके क्या फायदे हैं।

मूली और शलजम में क्या है फर्क
शलजम का रंग ऊपर से हल्का लाल और बैंगनी होता है, जबकि मूली अंदर और बाहर दोनों तरफ सफेद होती है। मूली लंबी होती है जबकि शलजम गोल आकार की होती है। कीमत के लिहाज से भी अंतर है — शलजम थोड़ी महंगी होती है और मूली सस्ती। कैलोरी की बात करें तो 100 ग्राम शलजम में लगभग 28 कैलोरी होती हैं जबकि मूली में सिर्फ 16 कैलोरी होती हैं।

शलजम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) 73 है जबकि मूली का 32, यानी मूली शुगर कंट्रोल के लिए बेहतर है। शलजम में मूली से दोगुना कार्बोहाइड्रेट होता है और विटामिन सी की मात्रा 42 प्रतिशत अधिक होती है। वहीं शलजम में विटामिन बी6 और बी कॉम्प्लेक्स की मात्रा भी अधिक होती है। 300 ग्राम शलजम खाने से विटामिन सी की दैनिक जरूरत का लगभग 70% और विटामिन बी6 की 21% पूर्ति होती है। दूसरी ओर, 300 ग्राम मूली विटामिन सी की 50% और फोलेट की 19% जरूरत पूरी करती है।

शलजम में मूली से 70% ज्यादा कॉपर और 42% ज्यादा सोडियम पाया जाता है, जबकि मूली में आयरन और पोटेशियम अधिक होते हैं।

दोनों सब्जियों में समानताएं भी हैं
फाइबर, जिंक और मैग्नीशियम की मात्रा दोनों में लगभग समान होती है। इनमें फैट और प्रोटीन बहुत कम होते हैं। मूली और शलजम दोनों को सब्जी या सलाद के रूप में खाया जा सकता है और दोनों का स्वाद भी लगभग मिलता-जुलता है।

बीमारियों से बचाव में असरदार हैं दोनों सब्जियां
शलजम और मूली दोनों में कैंसर और ट्यूमर से बचाने वाले तत्व ग्लूकोसाइनोलेट्स और आइसोथियोसाइनेट्स पाए जाते हैं। शलजम में फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक यौगिकों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जबकि मूली में पॉलीफेनोल्स, पाइरोगैलोल, वैनिलिक एसिड और एंथोसायनिन जैसे तत्व शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। 
दोनों सब्जियां दिल को स्वस्थ रखती हैं, ब्लड प्रेशर और लिपिड लेवल को कंट्रोल करती हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व डायबिटीज, मोटापा और पाचन की समस्या में राहत देते हैं। मूली और शलजम हीमोग्लोबिन बढ़ाने और शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को सुधारने में भी मदद करती हैं।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved