रोजाना पेट में होती है ब्लोटिंग,
तो इन आसान स्टेप्स से पाएं राहत
1 months ago
Written By: ANJALI
आजकल कब्ज (Constipation) और पेट फूलना (Bloating) आम समस्या बन गई है। गलत खानपान, जंक फूड का ज्यादा सेवन, पानी की कमी और तनाव की वजह से हमारा डाइजेशन सिस्टम कमजोर हो जाता है। नतीजा यह होता है कि पेट भारी महसूस होता है, गैस बनती है और मल त्यागने में दिक्कत आती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक इन समस्याओं को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।
डॉ. के अनुसार, रेगुलर पेट की मसाज (Stomach Massage) करने से आंतों की मूवमेंट तेज होती है, जिससे कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं कम होती हैं। यह एक आसान और प्राकृतिक तरीका है, जिसमें दवाइयों की जरूरत नहीं होती।
पेट की मसाज से होने वाले फायदे
कब्ज से राहत – हल्की मसाज आंतों की गति को बढ़ाती है, जिससे मल त्यागना आसान हो जाता है।
ब्लोटिंग कम होना – मसाज से गैस और पेट फूलने की समस्या घटती है।
डाइजेशन बेहतर होना – नियमित मसाज पाचन प्रक्रिया को सक्रिय रखती है।
स्ट्रेस कम करना – मसाज से शरीर रिलैक्स होता है और तनाव घटता है, जिससे पेट संबंधी परेशानियां भी कम होती हैं।
पेट की मसाज करने का तरीका
किसी शांत जगह पर आराम से लेट जाएं।
हथेलियों पर हल्का तेल (नारियल या सरसों का तेल) लगाएं।
पेट के ऊपर घड़ी की दिशा (Clockwise) में हल्की मसाज करें।
पूरे पेट के चारों ओर हल्के दबाव के साथ मसाज करें, ज्यादा जोर न डालें।
रोजाना 10–15 मिनट तक सुबह या सोने से पहले करना ज्यादा लाभकारी होता है।
किन लोगों को करनी चाहिए पेट की मसाज?
जिन लोगों को बार-बार कब्ज, पेट फूलना, गैस या डाइजेशन की समस्या रहती है।
जिन्हें स्ट्रेस की वजह से पेट संबंधी दिक्कत होती है।
लेकिन अगर पेट में तेज दर्द, ब्लीडिंग या कोई गंभीर बीमारी है तो पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
बेहतर असर के लिए लाइफस्टाइल टिप्स
पर्याप्त पानी पिएं।
फाइबर युक्त फल और सब्जियां खाएं।
रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें।
तैलीय और जंक फूड से बचें।