सर्दियों में शकरकंद का सेवन करें सही तरीके से,
सेहत को मिलेगा अधिक लाभ
1 months ago Written By: अनिकेत प्रजापति
सर्दियों के मौसम में शकरकंद की मांग बढ़ जाती है। इसका स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है और यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। शकरकंद में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई बीमारियों से सुरक्षा करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शकरकंद का सही तरीका अपनाकर इसका सेवन करना बेहद जरूरी है। केवल इसे सही तरीके से खाने से ही इसके स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
शकरकंद खाने का सही तरीका हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शकरकंद को भूनने की बजाय उबालकर खाना चाहिए। उबालने से इसमें मौजूद शुगर पानी में रिलीज हो जाती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है। इससे डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहतर साबित होता है। उबाले हुए शकरकंद को ठंडा होने के बाद खाना चाहिए, क्योंकि ठंडा होने पर इसमें रेजिस्टरेंट स्टार्च बनता है, जो फाइबर का काम करता है। यह पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल कम करता है।
छिलके के साथ खाएं शकरकंद का छिलका भी पोष्टिक होता है। इसमें लगभग 30% ज्यादा फाइबर और दोगुने एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसका सेवन पाचन सुधारता है, पेट की सफाई करता है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
शकरकंद खाने के फायदे शकरकंद में विटामिन A, C, B6, पोटैशियम, आयरन और मैंगनीज जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है और नाइट ब्लाइंडनेस जैसी समस्या को कम करता है। फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज की समस्या दूर करता है। पोटैशियम हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है। एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को हटाकर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं और विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा देते हैं। शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। यह वजन घटाने में मदद करता है, त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाता है। सही तरीके से शकरकंद का सेवन करने से सर्दियों में सेहत और ऊर्जा दोनों में वृद्धि होती है।