महिलाओं की इम्यूनिटी और हेल्दी लाइफ:
जानें स्वामी रामदेव के सरल उपाय
1 months ago Written By: अनिकेत प्रजापति
हेल्दी जीवन के लिए मजबूत इम्यूनिटी बेहद जरूरी है। लेकिन कभी-कभी महिलाओं की स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी उनके शरीर पर भारी पड़ जाती है। यह जोड़ों में दर्द, त्वचा की समस्याएं, नसों, आंतों या हार्मोन्स पर हमला कर सकती है। रुमेटाइड आर्थराइटिस, सोरायसिस, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, PCOD और अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी बीमारियां इसी अदृश्य लड़ाई के रूप हैं। तेज़ हार्मोनल बदलाव, प्रेगनेंसी और स्ट्रॉन्ग इम्यून सिस्टम अक्सर इन बीमारियों को ट्रिगर कर देते हैं। थकान, कमजोरी या बार-बार होने वाले इंफेक्शन को नजरअंदाज करना जोखिम बढ़ा सकता है।
पैन्क्रियाज को हेल्दी रखने के उपाय महिलाओं को अपनी पैन्क्रियाज को स्वस्थ रखने के लिए नियमित वर्कआउट करना चाहिए। वजन नियंत्रित रखें, स्मोकिंग से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और जंक फूड तथा अत्यधिक पेनकिलर का सेवन कम करें। यह उपाय पैन्क्रियाज को मजबूत रखने और स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करते हैं।
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के उपाय अगर महिलाओं को जोड़ों में दर्द होता है, तो उन्हें अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड, ग्लूटेन, अल्कोहल और अधिक चीनी-नमक से बचें। वजन नियंत्रित रखें और सही पॉश्चर अपनाएं। साथ ही स्मोकिंग से दूरी बनाए रखें।
हड्डियों को मजबूत बनाने के सरल उपाय हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम युक्त भोजन जरूरी है। रोजाना 1 कप दूध पिएं। सेब का सिरका और गुनगुने पानी में दालचीनी-शहद मिलाकर पिएं। गठिया या जोड़ों के दर्द में गुनगुने सरसों के तेल से मालिश करें, गर्म पट्टी और सेंधा नमक की सिकाई करें।
शुगर नियंत्रण के उपाय शुगर कंट्रोल करने के लिए मोटापा कम करना आवश्यक है। रोजाना गुनगुना पानी पिएं और सुबह खाली पेट नींबू-पानी लें। लौकी का सूप और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। अनाज और चावल कम करें। रोज 1 चम्मच मेथी पाउडर और सुबह 2 लहसुन की कलियां खाएं। गोभी, करेला और लौकी को डाइट में शामिल करें। इन आसान उपायों को अपनाकर महिलाएं अपने शरीर की इम्यूनिटी को संतुलित रख सकती हैं और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकती हैं।