Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण: होली के दिन लगेगा पूर्ण चंद्रग्रहण, भारत में ऐसे दिखेगा

8 days ago
Written By: Aniket Prajapati

साल 2026 की शुरुआत के साथ ही देश में पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा, जिस दिन पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इसलिए यह ग्रहण और भी खास माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। मान्यता है कि चंद्रमा पर राहु और केतु की छाया पड़ने से ग्रहण लगता है। यह ग्रहण भारत में ग्रस्तोदय के रूप में दिखाई देगा, यानी जब चंद्रमा उदित होंगे, उसी समय वे ग्रहण की छाया में होंगे। शुरुआत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा, लेकिन चंद्रमा के बाद के चरण लोगों को दिखेंगे। आइए, जानते हैं यह ग्रहण कब लगेगा और भारत में किस तरह दिखाई देगा।

होली पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण
यह चंद्रग्रहण 3 मार्च 2026 को पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। संयोग यह भी है कि इसी दिन होली का उत्सव भी होगा। इस समय चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे और केतु के साथ स्थित होंगे। वहीं राहु की पूर्ण दृष्टि चंद्रमा पर रहेगी, जिससे यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण बन जाएगा। भारत में ग्रहण की शुरुआत, खग्रास की शुरुआत और ग्रहण का मध्य यानी परमग्रास चरण दिखाई नहीं देगा, क्योंकि ये सभी चरण चंद्रोदय से पहले ही हो जाएंगे।

भारत में कहां दिखाई देगा यह चंद्रग्रहण?
भारत के अधिकतर हिस्सों में जब तक चंद्रोदय होगा, तब तक खग्रास चरण समाप्त हो चुका होगा। केवल पूर्वोत्तर राज्यों—नागालैंड, मिजोरम, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और बंगाल के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों—में खग्रास समाप्ति और ग्रहण समाप्ति देखी जा सकेगी। देश के बाकी हिस्सों में केवल ग्रहण समाप्ति का दृश्य दिखाई देगा।

ग्रहण का समय

– ग्रहण स्पर्श प्रारंभ: दोपहर 3:20 बजे
– खग्रास प्रारंभ: 4:34 बजे
– ग्रहण मध्य: शाम 5:04 बजे
– खग्रास समाप्त: 5:33 बजे
– ग्रहण समाप्त: शाम 6:47 बजे

किन देशों में दिखेगा यह चंद्रग्रहण
भारत के अलावा यह चंद्रग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिणी अमेरिका और रूस में यह ग्रहण साफ दिखाई देगा। जबकि पश्चिम एशिया के पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान और इराक जैसे देशों में मुख्य चरण नहीं दिखेंगे।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved