ज़िंदगी में रुकावटें आ रही हैं? ये 9 आदतें अपनाएं, ग्रहों को करें शांत और पाएं सफलता,
शांति और संतुलन
2 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Control All Planet: हमारे जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब सब कुछ होने के बावजूद मन अशांत रहता है। मेहनत करने के बाद भी फल नहीं मिलता रिश्तों में परेशानी आती है या मन बेचैन रहता है। इसका कारण कई बार ग्रहों की अशुभ स्थिति होती है। लेकिन चिंता की बात नहीं है। वाराणसी के ज्योतिषी और वास्तु सलाहकार पंडित लक्ष्मी कान्त शुक्ल के अनुसार, कुछ आसान उपाय अपनाकर हम अपने ग्रहों को शांत और संतुलित कर सकते हैं। इससे जीवन में शांति, सफलता और खुशी आती है।
1. सूर्य – जल्दी उठें और सूर्य को देखें
हर दिन सुबह जल्दी उठें। यह सेहत और सूर्य ग्रह दोनों के लिए अच्छा है। सूरज की ओर देखकर उसे निहारें। इससे ऊर्जा मिलती है।
2. चंद्रमा – ध्यान लगाएं या शिव का नाम लें
रोज कुछ मिनट ध्यान करें। चाहें तो 'ॐ नम: शिवाय' बोलें। इससे मन शांत होता है और चंद्रमा मजबूत होता है।
3. गुरु – पीली रोशनी में बैठें
हर रोज़ 15-20 मिनट तक पीली रोशनी (जैसे पीली ट्यूब या लैंप) के पास बैठें। इससे समझ, ज्ञान और सोचने की शक्ति बढ़ती है।
4. राहु – कुत्तों को रोटी दें
हर दिन किसी भी कुत्ते को एक रोटी दें। यह सरल उपाय राहु के दोष को शांत करता है और कई समस्याएं दूर होती हैं।
5. बुध – तुलसी के पत्ते खाएं
रोज सुबह 5 तुलसी के पत्ते चबाएं। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और दिमाग तेज़ चलता है।
6. शुक्र – साफ-सफाई रखें
घर और शरीर की सफाई रखें। खुद को साफ-सुथरा रखें। इससे शुक्र संतुलन में रहता है और आकर्षण बढ़ता है।
7. केतु – पक्षियों को दाना डालें
रोज कुछ पक्षियों को दाना डालें। यह आदत केतु को शांत करती है और अनजानी अड़चनें दूर करती है।
8. शनि – मदद करें, दान करें
हर शनिवार किसी गरीब या मज़दूर को कुछ दें। इससे शनि का प्रभाव शुभ बनता है और तरक्की मिलती है।
9. मंगल – रोज कसरत करें
रोज 10-15 मिनट व्यायाम करें। यह मंगल को मजबूत करता है। शरीर में ताकत और साहस आता है।