Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

आज का राशिफल 15 फरवरी 2025 –किस राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल

4 months ago

15 फरवरी शनिवार के दिन तृतीया तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, सुकर्मा और यायीजययोग हैं। चंद्रमा सिंह राशि में है, जबकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य कुंभ राशि में शनि और बुध के साथ विराजमान है. ग्रहों की चाल और दूसरे ग्रहों के साथ युति होने से व्यक्ति को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह की स्थिति का सामना करना पड़ता है। आज का दिन कुछ राशि के लोगों के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगा तो कुछ के लिए यह एक सीख भी देकर जाएगा, जिससे वह आगे कि लिए सचेत रह सकें। आज क्या है खास आपके लिए जानने के लिए पढ़ें, मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल।

मेष राशि
मेष राशि के नौकरीपेशा लोग ऑफिस की महत्वपूर्ण बातों की सिक्रेसी मेंटेन करते चले, इसे किसी के भी साथ साझा करने से बचें। व्यापारी वर्ग के लिए दिन शुभ है, प्रयासों के माध्यम से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। विद्यार्थी पर कठिन विषयों पर ध्यान दें, यदि समस्याओं को दूर करने के लिए गुरु का मार्गदर्शन लेना पड़े तो पीछे न हटे। बजट पर नजर रखें, क्योंकि बड़ी खरीदारी वित्तीय असंतुलन ला सकती है, जीवनसाथी की अनुपस्थिति में उनके हिस्से की जिम्मेदारियों को आपको ही निभाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, सीने में दर्द या भारीपन महसूस हो तो हल्के में न लें।

वृष राशि
इस राशि के लोगों को किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा पर जा रहे हैं, तो सामान की देखभाल करें. लोहा व्यापारियों को सावधानी बरतनी है, बड़ी खरीदारी से पहले सभी जरूरी देखरेख जरूर कर ले, उसके बाद ही आगे बढ़े। अपने कार्यों के लिए दूसरे पर निर्भर होने से बचें, बल्कि स्वयं आगे बढ़कर कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। बच्चों की बातों को लेकर बड़ों में कहा सुनी होने की आशंका है, ऐसे मामले को समझदारी से निपटने का प्रयास करें। योग और प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनेंगे, फिटनेस को लेकर आप में जागरूकता बढ़ेगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग कार्यों को कल पर टालने की गलती न करें, इधर-उधर की बातों में समय बर्बाद न करते हुए कार्यों पर ध्यान दें। व्यापारी वर्ग ग्राहकों के साथ अच्छी तरीके से पेश आएं, ग्राहकों की नाराजगी आपके लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। जिन लोगों का आज इंटरव्यू है वह अपने पहनावे पर भी खास ध्यान दें और बातचीत के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखें। भाई बहनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी, आज आप पर काम भी बढ़ सकता है। तनाव के कारण खानपान पर ध्यान कम जाएगा, जिस कारण सेहत नरम होने की आशंका है।

कर्क राशि
इस राशि के लोग शांत रहकर विपरीत परिस्थिति पर नियंत्रण और  विवाद बढ़ाने वाली बातों को भी इग्नोर करें। व्यापार संबंधी कोई भी निर्णय लेने से पहले हर पहलू पर सोच-विचार करें। युवाओं के अफेयर का असर उनके करियर को प्रभावित करेगा इसलिए करियर और लव लाइफ के बीच में संतुलन बनाकर चलें। घर में सुख-समृद्धि रहेगी। पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा किसी नए मेहमान के आने से शोरगुल और हंसी मजाक अधिक होगा। समय पर आराम करें और स्वस्थ आहार लें ताकि आपकी ऊर्जा बनी रहे और थकान कम हो।


सिंह राशि
सिंह राशि के लोग दूसरों के निर्णय और बातों से प्रभावित न हो, अपने निर्णय पर अडिग रहने का प्रयास करें। व्यापार को बढ़ाने या किसी अन्य योजना में पैसा लगाने से बचना है। अनावश्यक खर्चों पर पूरी तरह से विराम लगाएं क्योंकि अचानक से धन की जरूरत पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार के घर जाना या मेहमानों का आपके घर आना हो सकता है। मानसिक रूप से फिट रहने के लिए योग और ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी परेशानियां बढ़ने की आशंका है।

कन्या राशि
इस राशि के लोगों की सूझबूझ से बिगड़े काम बनेंगे। व्यापारी वर्ग  समय प्रबंधन पर ध्यान दें क्योंकि आखिरी मौके पर काम करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग के लिए आज का दिन पढ़ाई और लव रिलेशन दोनों ही मामले में सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत मिलने की संभावना है। घर में किसी भी तरह के बदलाव को करने से बचना है। सेहत का ध्यान रखें और आवश्यक जांच कराते रहें, वाहन का प्रयोग करते समय सतर्क रहें।

तुला राशि
तुला राशि के लोग प्रबंधन क्षमता का बेहतर तरीके से प्रयोग करते हुए कार्य स्थल का माहौल अच्छा बनाकर रखेंगे। सिलेक्टेड शेयर की खरीद करें, क्योंकि अनप्लान्ड तरीके से खरीदारी करने पर नुकसान हो सकता है। सरकारी योजना से लाभ होने की संभावना है, अवसरों का लाभ उठाने के लिए भाग दौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से मेडिटेशन करें, ताकि लंबे समय तक पाठ याद रह सके। पारिवारिक स्तर पर कोई बड़ा फैसला लेने की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका है, दिमाग को स्थिर और शांत रखने के लिए आपको मेडिटेशन करना चाहिए।

वृश्चिक राशि
इस राशि के उच्च पद पर कार्यरत लोगों को छवि को साफ सुथरा बनाए रखने पर ध्यान देना है। बोली के माध्यम से पैसा कमाने वालों के लिए भी यह समय अच्छा है। विदेशी संपर्क बेहतर होंगे, इसलिए जो लोग विदेश में आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलने के साथ आज के दिन संतान पक्ष से भी अच्छी सूचना प्राप्ति की संभावना है। यात्रा के कारण खानपान का संतुलन बिगड़ सकता है। सेहत में थायराइड के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी है,  मोटापे की समस्या से परेशान हो सकते हैं।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, नए लोगों से मिलने-जुलने के मौके मिलेंगे। व्यापारी वर्ग को वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, ताकि व्यावसायिक संबंध अच्छे बने रहें। पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा, खासकर जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है। प्रेम और रोमांस के लिए समय अनुकूल है, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी की देखभाल करें क्योंकि उनकी तबीयत खराब होने की आशंका है। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि वहां एलर्जी और इन्फेक्शन होने की संभावना बनी रहेगी।

मकर राशि 
ग्रहों को सपोर्ट मिलने से इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के टारगेट पूरे होंगे और कार्यभार में कुछ कमी आएगी। कारोबार से जुड़े आर्थिक मामलों में सुधार होगा। यात्रा से लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। युवा वर्ग को कुछ नया सीखने और ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समझदारी से चलना आवश्यक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से, रोग और ऋण बढ़ने की आशंका है। फूड प्वाइजनिंग का खतरा बना रहेगा, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जो लोग तकनीकी या डिजिटल क्षेत्र में काम करते हैं, तो आज के दिन बड़े अवसर हाथ लगने की संभावना है। व्यापार में साझेदारी को लेकर सावधानी बरतें क्योंकि किसी भी गलत निर्णय से बड़े नुकसान की संभावना हो सकती है। प्रेम संबंधों में भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें और पुरानी बातों को भूलने की कोशिश करें। इच्छाओं की पूर्ति के लिए समय अनुकूल है, पार्टनर से इच्छाओं को साझा करने पर उसके तत्काल पूरी होने की भी संभावना है। जोड़ों और कमर दर्द में आराम मिलेगा, लेकिन पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सावधान रहें।

मीन राशि 
इस राशि के जो लोग फाइनेंस डिपार्टमेंट में कार्य करते हैं, वह  कागजात संबंधी सभी कार्य सावधानी से करें। लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है, बड़े खर्च के कारण आर्थिक बजट बिगड़ने की भी आशंका है। पढ़ाई के प्रति रुचि और समर्पण बढ़ेगा। अन्य कार्यों के लिए युवा वर्ग धैर्य रखें और अपना काम सटीक तरीके से करें, तो यह सफलता की ओर बढ़ने में मदद करेगा। घर में खुशी के नए अवसर आने से परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। चोट लगने की आशंका है, मशीन या वाहन  प्रयोग में सावधानी बरतें।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved