Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

आज का राशिफल : 13 फरवरी का दिन कैसा रहेगा, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

4 months ago

दैनिक पंचांग के अनुसार आज से फाल्गुन माह आरंभ हो रहा है। आज प्रतिपदा तिथि, मघा नक्षत्र और शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है। आज के दिन कुछ राशि वालों की मन की इच्छाएं पूरी होंगी। नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वहीं आय में बढ़ोतरी कुछ राशि के जातकों को मिल सकती है। लेकिन कुछ राशि वालों के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा।  ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल...

​मेष राशि
आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपकी इनकम तो बेहतर रहेगी और आप अपने खर्चों को भी आसानी से कर सकेंगे। परिवार में सदस्यों में कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आपकी किसी से बहस बाजी होने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। 

​वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहने वाला है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन बिजनेस में आपको जितने लाभ की उम्मीद थी, उतना न मिलने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपको इनकम को बढ़ाने के कई अवसर मिलेंगे। आपको अपने दिल की जगह दिमाग की सुनना बेहतर रहेगा। आपको किसी गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा।

​मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा, तो उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़े। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक को सकती हैं। आपकी प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों से अनबन होने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो उसमें पिताजी की राय लेकर काम करें, तो बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे।

​कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने काम में लापरवाही बिल्कुल ना करें। पारिवारिक सदस्यों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। बिजनेस में आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी लापरवाही के कारण दूसरे आपका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप  किसी से अपनी मां की कोई बात शेयर न करें। आपको अपने आवश्यक खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

​सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे और यदि आपको काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरे लग सकती है। आपको कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी सरकारी योजना में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतार सकते हैं।

​कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। लेनदेन के मामले में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके काम में यदि कुछ रुकावट  आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। किसी से  आप बेवजह कहा सुनी में ना पड़े। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो उसे आप वापस मांग सकते हैं। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।

​तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक क्षेत्रों में आप अच्छा लाभ कमाएंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। नौकरी में भी प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपको कामों को करने की  शक्ति मिलेगी।

​वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। सरकारी कामों में आपका पूरा ध्यान रहेगा। आप अपने मन में किसी तरह की कोई ऐसी बात ना रखें, जिससे की आपका मन परेशान हो। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने धन और समय दोनों को ध्यान में रखकर खर्च करने की आवश्यकता है, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं। आपको कुछ अपरिचित लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी होंगी।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्कों से लाभ लेकर आने वाला है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपको कोई सहयोगी मित्र के रूप में आपका शत्रु हो सकता है। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या चल रही थी, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह मशवरा करें, नहीं तो उसके बढ़ने की संभावना है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने व्यापार की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा।

​मकर राशि
आज का दिन आपके लिए टेंशन भरा रहने वाला है।  आपका स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन बना रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आप किसी से कुछ भी बोल सकते हैं। आपको काम अधिक रहने के कारण मन परेशान रहेगा, लेकिन रक्त संबंधी रिश्तों में दूरियां आ सकती है, इसलिए आपको परिवार के सदस्यों को भी समय देना होगा। संतान के मनमौजी स्वभाव के कारण आपकी उनसे कहा सुनी हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लेकर कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

​कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। दानपुण्य के कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने कामो में सुख शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। सामाजिक में कार्यक्रम में आपकी अच्छी छाप रहेगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई सरकारी काम यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा टेंडर मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

​मीन राशि
आज का दिन आपके लिए आलस्य को दूर भगाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य पर भी थोड़ा ध्यान दें और कामों को सूझबूझ दिखाते हुए करें। कार्य क्षेत्र में किसी के बहकावे में ना आए, क्योंकि कोई आपको गलत मार्गदर्शन दे सकता है। मनोरंजन के कामों पर आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना भी बना सकते हैं। भाई व बहनों से चल रही अनबन भी दूर होगी। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved