दिवाली 2025: 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी रोशनी का पर्व, जानिए लक्ष्मी पूजन मुहूर्त, चौघड़िया,
चोपड़ा और काली पूजन का सही समय
6 days ago Written By: Aniket Prajapati
सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व दिवाली इस साल 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, देवी सरस्वती, काली माता और कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अमावस्या तिथि दोपहर 3:44 बजे से आरंभ होकर पूरे दिन शुभता का संचार करेगी। हस्त नक्षत्र रात 08:17 बजे तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा।
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 से 12:28 बजे तक रहेगा, जबकि लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 07:08 से रात 08:18 बजे तक रहेगा। इस समय मां लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन करना अत्यंत शुभ माना गया है।
दिवाली 2025 पंचांग (20 October 2025 Panchang)
इस वर्ष दिवाली के दिन का पंचांग बेहद मंगलकारी रहेगा।
तिथि: चतुर्दशी 03:44 PM तक, इसके बाद अमावस्या
नक्षत्र: हस्त 08:17 PM तक, फिर चित्रा
योग: वैधृति 02:35 AM (21 अक्टूबर) तक
सूर्योदय: 06:25 AM
सूर्यास्त: 05:46 PM
चंद्रोदय: 06:06 AM (21 अक्टूबर)
चंद्रास्त: 05:01 AM
शुभ मुहूर्त (20 October 2025 Shubh Muhurat)
दिवाली के दिन हर कार्य के लिए शुभ समय उपलब्ध रहेगा —
ब्रह्म मुहूर्त: 04:44 AM – 05:34 AM
प्रातः सन्ध्या: 05:09 AM – 06:25 AM
अभिजीत मुहूर्त: 11:43 AM – 12:28 PM
विजय मुहूर्त: 01:59 PM – 02:45 PM
गोधूलि मुहूर्त: 05:46 PM – 06:12 PM
सायाह्न सन्ध्या: 05:46 PM – 07:02 PM
निशिता मुहूर्त: 11:41 PM – 12:31 AM (21 अक्टूबर)
राहुकाल (Rahu Kaal)
20 अक्टूबर 2025 को दिवाली के दिन राहुकाल सुबह 07:50 से 09:15 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करना चाहिए।
इस समय मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने से घर में धन, सुख और समृद्धि का वास होता है।
नरक चतुर्दशी स्नान मुहूर्त 2025 अभ्यंग स्नान मुहूर्त: 05:13 AM से 06:25 AM तक यह स्नान पापों के नाश और आरोग्यता की प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।
चोपड़ा पूजा मुहूर्त 2025 व्यवसाय और धन से जुड़ी सफलता के लिए दिवाली पर चोपड़ा पूजन किया जाता है।
अपराह्न मुहूर्त: 03:44 PM – 05:46 PM
सायाह्न मुहूर्त: 05:46 PM – 07:21 PM
रात्रि मुहूर्त: 10:31 PM – 12:06 AM (21 अक्टूबर)
उषाकाल मुहूर्त: 01:41 AM – 06:26 AM (21 अक्टूबर)
शारदा पूजन मुहूर्त
माता सरस्वती की कृपा पाने के लिए शारदा पूजन का विशेष महत्व है। इसके शुभ मुहूर्त भी चोपड़ा पूजन के समान रहेंगे।
काली पूजा मुहूर्त 2025 काली पूजा निशिता काल: 11:41 PM से 12:31 AM (21 अक्टूबर) इस समय मां काली की पूजा करने से शत्रु बाधा दूर होती है और आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है।