Guru Atichari Shani Vakri 2025: गुरु-शनि की युति बदलेगी किस्मत की दिशा,
5 महीने तक रहेगा ग्रहों का विशेष संयोग
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Guru Atichari Shani Vakri 2025: ज्योतिषीय पंचांग के अनुसार 14 मई 2025 को गुरु ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वह पांच महीने तक अतिचारी गति से चलेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान शनि देव भी वक्री अवस्था में रहेंगे। इन दोनों ग्रहों की विशेष स्थिति से 12 राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में
किसको मिलेगा फायदा
गुरु और शनि की स्थिति से वृष, मिथुन, मीन, तुला और मकर राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के योग हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों को धन का लाभ होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। कलात्मक क्षेत्रों में सम्मान मिलेगा।
किसे मिलेंगे मध्यम फल
मेष, कर्क, धनु और कुंभ राशि के लिए यह समय मिश्रित रहेगा। उन्हें संभलकर चलना होगा।
कौन हो सकता है प्रभावित
सिंह और वृश्चिक राशि वालों को सावधानी रखनी चाहिए। इनके लिए यह समय थोड़ा नुकसानदायक हो सकता है।
देश-दुनिया पर प्रभाव
शनि और गुरु की स्थिति से राजनीति में हलचल संभव है। सत्तारूढ़ बीजेपी में नेतृत्व या मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है। इसके साथ ही कुछ देशों में तनाव भी बढ़ सकता है। मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अत्यधिक बारिश और आगजनी की घटनाएं हो सकती हैं। विवाह और रिश्तों में दरारें बढ़ सकती हैं।