Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें सभी राशियों का आज का राशिफल

3 months ago

9 मार्च का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मेष, वृषभ और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक और भाग्यशाली रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि में मृगशिरा नक्षत्र से प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज अनफा योग बन रहा है। जबकि आज सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें,आज का राशिफल।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए इनकम के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। खर्च भी अधिक रहेंगे। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपके प्रमोशन पर मोहर लग सकती हैं। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी। आपको किसी नए काम के लिए सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी को आप आगे तक लेकर जा सकते हैं। आपको ईर्ष्यालु व झगड़ालु शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याएं दूर होंगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको धैर्य और संयम से काम को निपटाने की आवश्यकता है। आपकी कोई पुरानी समस्या आ सकती है और कोई अजनबी आपको धोखा दे सकता है। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो उस धन के भी वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने घर के रखरखाव और मरम्मत आदि पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। संतान को पढ़ाई-लिखाई से ध्यान भटकने से परीक्षा की तैयारी में समस्या आएगी।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ नए लोगों से प्रशंसा होगी। आप अपनी कार्यक्षमता से लोगों को हैरान करेंगे। आपको घुमाने-फिराने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। वाहन की अचानक खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आपको कोई समस्या लंबे समय से चली रही थी, तो वह भी दूर होगी। संतान को आप किसी नये कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपकी किसी दूसरे के मामले में बोलने की आदत समस्या खड़ी कर सकती हैं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको कोई फैसला सोचसमझ कर लेना होगा। आपकी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से आपको उसे तुरंत ज्वाइन नहीं करना है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला सुलझेगा और आपको अपने बॉस से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। बैंकिंग योजनाओं में धन लगाने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी से धन उधार ना लें। आपकी किसी गलती से पर्दा उठने से पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिससे आपको बाद में धन की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों का रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम करने से आय के सोर्स बढ़ेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका किसी नई गाड़ी को खरीदने का सपना पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। आपको किसी डील को फाइनल करने से काफी खुश रहेंगे। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में बड़े सदस्यों का साथ मिलेगा। पिताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको अपने आसपास रह रहे गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

धनु राशि
आज का दिन आपकी समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके खर्च बढ़ने से आपकी समस्याएं बढे़गी। व्यापार में कोई तकनीकी समस्या आ रही थी, तो इससे भी आपको समस्या होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आप गरीबों की सेवा के लिए आगे आएंगे। कानूनी मामलों में आपने यदि किसी योजना पर भरोसा किया, तो इससे आपको फैसला मिलने में देरी होगी।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। जो लोग सिंगल है, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। माताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आपको टेंशन अधिक रहेगी और खर्चा भी अधिक होगा। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। पार्टनरशिप में किसी काम को करने से आपको नुकसान हो सकता है। आप किसी मकान को खरीदने के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर होने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको बिजनेस में एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी। आपको किसी पुराने मित्र से गिले शिकवे नहीं उखाड़ने हैं। संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकती है। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों की अच्छी साख रहेगी। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

मीन राशि
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई पुराना लिया गया फैसला आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो वह समय पर पूरे हो सकेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन समस्या बनेगा।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved