मूलांक 7 की लड़कियां होती हैं कूल, बिंदास और स्वतंत्र सोच वाली,
जानें क्यों होता है इनका स्वभाव सबसे अलग
1 months ago Written By: अनिकेत प्रजापति
अंकज्योतिष शास्त्र में मूलांक से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, सोच, व्यवहार और जीवन के कई पहलुओं के बारे में काफी जानकारी मिलती है। कुल 9 मूलांक माने जाते हैं और हर मूलांक की अपनी खास विशेषताएं होती हैं। कुछ लोग शांत स्वभाव के होते हैं तो कुछ बोलने और बातचीत में माहिर होते हैं। कुछ लोग चीजों को बेहतर ढंग से मैनेज करते हैं तो कुछ अपनी अलग पहचान के लिए जाने जाते हैं। इसी क्रम में मूलांक 7 की लड़कियों को सबसे कूल और बिंदास माना जाता है। ये लड़कियां जीवन को खुलकर जीती हैं और छोटी-छोटी बातों में भी खुशियां तलाश लेती हैं। आइए जानते हैं मूलांक 7 की लड़कियों का स्वभाव और उनकी खास खूबियां।
मूलांक 7: चंद्रमा और केतु का प्रभाव बनाता है इन्हें खास जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है। इस मूलांक पर चंद्रमा और केतु का विशेष प्रभाव होता है। इसी कारण मूलांक 7 की लड़कियां आकर्षक व्यक्तित्व वाली, शांत स्वभाव की और बेहद कूल नेचर की होती हैं। ये तनाव को ज्यादा महत्व नहीं देतीं और हर हाल में अपनी खुशियों को ढूंढ लेती हैं। इनकी सोच स्वतंत्र होती है और ये किसी भी परिस्थिति में खुद को ढालने की क्षमता रखती हैं।
मूलांक 7 की लड़कियों की खूबियां मूलांक 7 की लड़कियों की सबसे बड़ी पहचान उनका शांत और कूल स्वभाव है। ये विवादों से दूर रहना पसंद करती हैं और बहुत कम तनाव लेती हैं। मुस्कुराते हुए हर स्थिति को संभाल लेना इनकी आदत होती है। गुस्सा भी इन्हें कम ही आता है। इन लड़कियों को दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं होता और ये चीजों को गहराई से समझने वाली होती हैं। ये दिल की साफ होती हैं और सीधा कहना पसंद करती हैं। परिवार के प्रति समर्पित और जिम्मेदारियां निभाने में हमेशा आगे रहती हैं। किसी पर निर्भर रहना इन्हें पसंद नहीं और ये अपनी बात खुलकर कह देती हैं।
कुछ कमजोरियां भी बनती हैं मुश्किल जहां खूबियां इन्हें खास बनाती हैं, वहीं कुछ कमजोरियां इन्हें कभी-कभी परेशान भी करती हैं। मूलांक 7 की लड़कियों को अकेलापन पसंद होता है, लेकिन यही आदत कई बार उन्हें लोगों से दूर कर देती है। ये अपनी भावनाएं जल्दी साझा नहीं करतीं, जिससे लोग इन्हें गलत समझ लेते हैं। इनके भरोसा न करने की आदत के कारण कई बार इनके हाथ अच्छे मौके भी निकल जाते हैं।