Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

आज का राशिफल : मार्च के पहले सोमवार इन 4 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

3 months ago

 3 मार्च का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का संचार मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में होगा जिससे दुरुधार सहित कई शुभ योग बनेंगे। जबकि आज शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं इन ग्रह योगों के बीच आज सप्ताह का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें अपना आज का राशिफल।

​मेष राशि
मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, घरेलू वस्तुओं में आज वृद्धि होगी, जिससे परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे। अगर आज आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो आपको सहयोग मिल सकता है। आज आपके पारिवारिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपको आज नौकरी में कुछ बेहतर अवसर मिलेंगे और आपको आज विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग भी मिलेगा।

​वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक है लेकिन आपके लिए आज जरूरी है कि निवेश के मामले जोखिम और लापरवाही से आप बचें। आज अगर आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलते हैं तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी की मदद करनी होगी। आपको आज वाहन सुख मिलने का भी योग है।

​मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आज लाभ और उपहार मिल सकता है। परीक्षा में सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को एकाग्रचित्त होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा, क्योंकि आज मानसिक भटकाव रह सकता है। आज किसी काम के पूरा होने से आप खुश रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप मनोरंजक संयम से बिताएंगे, और आपको परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग भी मिलेगा। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों के कार्यकलाप का ध्यान रखना होगा।

​कर्क राशि
कर्क राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधिकारियों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आप आज सकारात्मक रहेंगे और आपका काम में मन लगेगा। संतान पक्ष से भी आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से परिवार में कोई समस्या चल रही थी तो आज उसका समाधान हो सकता है। आपकी रुचि आज कलात्मक विषयों में भी रहेगी।

​सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए सकारात्मक रहेगा। आप आज ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। दूसरों की मदद के लिए भी आज आप आगे आएंगे और इसके लिए आपको धन और समय दोनों ही खर्च करना पड़ सकता है। साझेदारी के काम और कारोबार में आपको आज लाभ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कारोबार में आपको आज लाभ मिलेगा, आप कुछ नई योजना पर भी धन खर्च कर सकते हैं। मनपसंद भोजन का भी आप आज आनंद लेंगे।

​कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और अपने खान-पान पर नियंत्रण भी रखना होगा। अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो आपकी दवाई और परहेज का ध्यान रखना चाहिए। आज आपके परिवार में किसी शुभ एवं मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आपको कुछ अनावश्यक खर्चों का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो वह भी किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से सुलझ सकता है।

​तुला राशि
तुला राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। आपको आज अपने करीबी लोगों से सहयोग भी मिलेगा। आज आपको शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आज आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। माता की सेहत नरम चल रही है तो उनकी परेशानी बढने की आशंका इसलिए उनका ध्यान रखें।

​धनु राशि
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों पर विचार कर लेना चाहिए और घर के बड़ों से भी सलाह लेनी चाहिए। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। शिक्षा के मामले में आज का दिन धनु राशि के लिए अनुकूल रहेगा। आपकी लव लाइफ भी आज सुखद रहेगी। बैंकिंग और अकाउंट से संबंधित काम में आज आप सफलता पा सकेंगे।

​मकर राशि
मकर राशि के लिए आज का दिन सफलतादायक है। आपको आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को आज अपने काम में कुछ उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आप शाम का समय अपने भाइयों के साथ किसी पारिवारिक विषय पर चर्चा विचार कर सकते हैं। आपको आज अपने किसी सोचे हुए काम में सफलता मिलने की भी खुशी होगी।

​कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आज का दिन अनुकूल और सुखद रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य की मदद से आपकी कोई उलझन सुलझ सकती है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से भी आज आप सहयोग और लाभ पा सकेंगे। आज आपको किसी दूसरे के बहकावे में आकर अपने व्यापार का कोई सौदा नहीं करना चाहिए। अगर आप बैंक से लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा।

​मीन राशि
मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, नौकरी कारोबार में आपको आज सफलता मिलेगी। आज आप शाम का समय अपने परिजनों के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। परिवार के छोटे बच्चे के साथ आप खुशी के पल भी बिताएंगे। आज किसी बात पर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है लेकिन इससे आपके रिश्ते में तनाव नहीं प्यार बढेगा। कारोबार व्यापार के लिए आज का दिन लाभप्रद है। आप अपने कारोबार के विस्तार के लिए कुछ योजना शुरू कर सकते हैं। पिता और बड़े भाई से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved