Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

आज का राशिफल : 17 फरवरी को किन राशियों के लिए बन रहा है लाभ का संयोग, जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल

4 months ago

 17 फरवरी के राशिफल के अनुसार मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। पंचांग की गणना बताती है कि आज के दिन चंद्रमा का संचार कन्या उपरांत तुला राशि में चित्रा नक्षत्र से होगा ऐसे में आज चंद्रमा शुक्र और मंगल के साथ विशेष स्थिति से कई शुभ योग बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा, जानें आज का राशिफल।

​मेष राशि
 

मेष राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, आपको आज सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा और आप मान सम्मान भी हासिल कर पाएंगे। आज आप लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आप अपने प्रयास में आज सफल होंगे। आज शाम के समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती करते हुए शाम बिताएंगे। आपको आज बिजनेस में भी लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

​वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप जिन कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। लेकिन ध्यान रखें, जल्दबाजी में कोई काम न करें। अगर आज आप अपना पैसा कहीं निवेश करने की योजना बनाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप अपने कारोबार में हो रहे लाभ से उत्साहित और संतुष्ट रहेंगे। वाणी की मधुरता बनाए रखें, अन्यथा आपके अपने नाराज हो सकते हैं।

​मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से खर्चीला रहेगा। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। आपके ऊपर आज पारिवारिक कार्यों के साथ कार्यक्षेत्र की भी जिम्मेदारी रहेगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित होंगे।

​कर्क राशि
कर्क राशि के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। कोई नया व्यवसाय शुरू करेंगे तो उसमें भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ मिलने का योग है। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की जरूरत होगी। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। आपको आज किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा।

​सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज अपने काम के प्रति अधिक सजग रहना होगा। आप किसी भी व्यक्ति पर अधिक भरोसा करके लेन-देन न करें, नहीं तो आपको आज नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी मित्र से आपको आज सहयोग मिलने से खुशी होगी और आपका मन आज भावुक होगा। अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या है तो आपकी परेशानी बढ सकती है, अधिक देर तक मोबाइल या स्क्रीन पर नजर टिकाने से बचें।

​कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को नौकरी में कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसको पूरा करने के लिए आपको आज टीम वर्क से काम करना होगा। आज आपके अंदर आत्मविश्वास की भावना रहेगी और इसके परिणाम भी बेहद शुभ और सकारात्मक रहेंगे। अगर आपका अपने जीवनसाथी से कोई तनाव या विवाद चल रहा है तो इसमे आप आज सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको बिना मांगे किसी की भी मदद के लिए आगे आने से बचना होगा। छात्रों को पढाई पर फोकस करना होगा।

​तुला राशि
तुला राशि वालों के परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का संयोग बन सकता है। अगर आज आपको कोई नया निवेश करना है तो बहुत सोच-समझकर करें। आपको अपनी संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाई बहनों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपका प्रभाव बढेगा। अगर आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है।

​वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के मन में आज एक अजीब सी बेचैनी रह सकती और आप वैचारिक उलझन में रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज तालमेल बनाकर रहना होगा। आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। वैसे दिन के दूसरे भाग में आपकी समस्या का कुछ न कुछ निदान निकल आएगा। घर के बड़ों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आप संयम और अनुभव का लाभ पाने में सफल होंगे।

​धनु राशि
धनु राशि के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको अपनी बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय का लाभ मिलेगा। अगर आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ योजना बनाएंगे तो आपको आज इसमें सफलता मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों से सहयोग और स्नेह पा सकेंगे। आपको आज पिता और घर के वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। पूर्व में किया गया काम और निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा।

​मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन लाभदायक है, कोई मूल्यवान वस्तु मिलने से आपको खुशी होगी। बच्चे की शिक्षा और उनके करियर को लेकर आपको आज अधिक सजग रहना होगा और उनकी मदद भी करनी होगी। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। कोई नया बिजनेस या काम शुरू करेंगे तो इससे फायदा हो सकता है।

​कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपको आज अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। आपको अपने खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए चिंता और परेशानी का कारण बन सकता है, भावुकता से आपको आज बचने की जरूरत है। आज आप सांसारिक सुख सुविधाओं पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज शाम का समय आप अपने परिवार वालों के साथ मनोरंजक बिताएंगे।

​मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन शुभ रहेगा। आपका कोई लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। बच्चों के विवाह के संबंधित उलझन भी सुलझने की राह बनेगी। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपको आज खुशी मिलेगी साथ ही आपका मनोबल भी आज बढेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी जान पहचान का दायरा भी आज बढ़ेगा और मित्रों से आप सहयोग भी पा सकते हैं।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved