Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

आज का राशिफल : 11 फरवरी का दिन कैसा रहेगा, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

4 months ago

दैनिक पंचांग के अनुसार 11 फरवरी 2025 को माघ महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और आज के दिन पुष्य नक्षत्र और आयुष्मान योग का शुभ संयोग रहेगा। आज पूरे दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर रहेंगे। आज के राशिफल की बात करें तो कुछ राशि वालों को नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आज कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ? आइए इसके बारे में राशिफल के माध्यम से जानते हैं।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको बेवजह किसी बातों को लेकर गुस्सा करने से बचना होगा। आपके बॉस को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जिसके लिए आपको डांट भी खानी पड़ सकती है। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग रोमांटिक मूड में रहेंगे, जिससे साथी भी खुश रहेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको काम अधिक रहने के कारण आप अपनी सेहत के साथ लापरवाही कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन को लेकर भी काफी मेहनत करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने कामों के प्रति सतर्कता बरतनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे। आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई षडयंत्र कर सकते हैं, इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को लेकर बातचीत करेंगे। काम की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के स्रोतों को ढूंढ लेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी सामाजिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी के कहने में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी से कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो उन्हें बुरी लगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी, क्योंकि आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। कोई कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर एकाग्र होकर जुटना होगा।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप भावनाओं में बहकर कोई गलती ना करें, नहीं तो कोई इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके जूनियर आपके कामों में पूरा साथ देंगे। भाई बहनों से काम को लेकर यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको मिल सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आपको जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में अपने आंख व कान खुले रखने होंगे।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपके व्यवसाय में लंबे समय से यदि कुछ समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप अपने घरेलू कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके जीवनसाथी के बीच कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। आपको किसी डील को फाइनल करने के लिए अपने पिताजी से सलाह अवश्य करना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के लिए किसी एक्सपर्ट की राय अवश्य लें।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। माताजी से आप किसी किए हुए वादे को भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखे, क्योंकि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट होने की संभावना है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन उसके लिए आपको बेफिजूल के खर्च करने से बचना होगा। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। भाई बहनों से आप यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको मिल सकती है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको अपने घर-परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। संतान को आप यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो आप उस पर खरे उतरेंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान को बढ़ाने वाला रहेगा। आप परिवार में यदि किसी सदस्य को कोई सुझाव देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे और आपके बॉस कामों के लिए आपको शाबाशी दे सकते हैं। आपके दिए गए सुझाव उनके खूब काम आएंगे। जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई पार्टनरशिप करने से पहले पूरी लिखापढ़ी करनी होगी और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों को मौज-मस्ती के मूड में करेंगे। आप किसी पारिवारिक मामले को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर होता दिख रहा है। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप काफी व्यस्त भी रहेंगे। आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved