Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

आज का राशिफल : 28 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें सभी राशियों का दैनिक राशिफल

4 months ago

 28 फरवरी दिन शुक्रवार को शुक्र ग्रह की दोनों राशियों वृषभ, तुला सहित मकर राशि वालों के लिए भी सितारे शुभ स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। आज चंद्रमा शतभिषा उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज कुंभ राशि में त्रिग्रह योग बन रहा है। साथ ही आज बुध, शुक्र और राहु भी मीन राशि में त्रिग्रह योग बना रहे हैं। इन स्थिति में आज शुक्रवार दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

​मेष राशि
मेष राशि वालों को आज अपने खर्च और कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको आज भाग्य भरोसे बैठने से लाभ मिलने वाला नहीं है। आर्थिक मामलों में किसी की बातों में आकर आप निवेश करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज बिना पूछे किसी को सलाह देने से भी बचना चाहिए नहीं तो बाद में आपको इसका खुद ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। बैंकिंग और यात्रा से संबंधित विषयों के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। वैसे आज आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

​वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा और इनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपको आज सहयोग मिलेगा। आज आपको अपनी संतान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। किसी जरूरी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको आज लव लाइफ के मामले में प्रेमी से सहयोग मिलेगा। तकनीकी अनुभव का भी लाभ पाएंगे।

​मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज बेहतर होगी। आपको आज अचानक धन का लाभ मिल सकता है। आप आज नौकरी कारोबार में उन्नति के लिए किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर आपको कुछ चिंता हो सकती है। वैसे गृहस्थी में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

​कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगी और जिन क्षेत्रों में परिश्रम करेंगे उनमें इनको पूरी सफलता मिलेगी। जो लोग विदेश में शिक्षा पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। आप आज विलासिता और सुख साधनों पर धन खर्च करेंगे। आपके शत्रु आपकी प्रगति देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी अच्छी खबर मिलने की संभावना रहेगी। कारोबार में भी आज अच्छी कमाई होगी।

​सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज पारिवारिक जीवन में सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से आपको कोई संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना है। आज परिवार के किसी सदस्य की मदद से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से स्थिति को सामान्य बनाए रख पाएंगे। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा, कोई पहले से परेशानी है तो आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।

​कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल और लाभप्रद रहेगा। लंबे समय से अटका आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। बैंकिंग और अकाउंट से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा क्योंकि मन आपका विचलित रह सकता है। आज शाम के समय आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए जीवनसाथी की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। बिजनेस में लाभ पाने में आज आप सफल रहेंगें।

​तुला राशि
तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका पारिवारिक जीवन में आज सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो आपके बीच के संबंध बेहतर होंगे। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, प्रेमी के साथ आप आज बाहर खाने पीने की प्लान कर सकते हैं। परिवार में बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी।

​वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक और अनुकूल रहेगा। आपकी कोई चली आ रही उलझन आज सुलझ सकती है। नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपको आज परिश्रम अधिक करना होगा और कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उतावलेपन में कोई भी फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आपको आज बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन में आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

​धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक है। आप आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी। आप आज प्रॉपर्टी के काम में सफलता और लाभ पा सकते हैं। बिजनेस में कोई लाभदायक डील मिलने की आपको खुशी होगी। जीवनसाथी की ओर से आप खुशी पाएंगे लेकिन सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा।

​मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में लिए गए साहसिक फैसले का लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको फायदा मिल सकता है। आपके रुके हुए काम पूरे होने से आज आपको खुशी मिलेगी। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा। भाइयों के साथ आज आपका तालमेल बना रहेगा। पैतृक संपत्ति का भी फायदा मिलेगा।

​कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियां और कार्य को समय पर पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। आप कोई नया काम करेंगे तो उसमें भी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज शिक्षा और शिक्षण के काम में भाग्य लाभ दिलाएगा। आप सांसारिक सुखों और भौतिक सुखों का आनंद लेंगे। आज शाम के समय आपको किसी वजह से यात्रा पर जाना हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज संयम रखना होगा।

​मीन राशि
मीन राशि के जातकों का लंबे से अटके आपके काम आज बन सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज सामाजिक मान सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढेगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-मजाक में शाम का समय बीतेगा। आपको आज कुछ अतिरिक्त कमाई का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप आज अधिकारियों से सपोर्ट और सहयोग पा सकते हैं। आपकी कोई दीर्घकालीन इच्छा पूरी हो सकती है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved