Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

Aaj Ka Rashifal 13 March 2025 । किन राशियों के लिए रहेगा लाभदायक, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

3 months ago

13 मार्च का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा के अष्टम भाव में बुध और शुक्र स्थित होकर चंद्राधि योग बना रहे हैं। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, देंखें आज का राशिफल।

​मेष राशि
मेष राशि के लिए आज गुरुवार का दिन चंद्रमा के शुभ योग से लाभदायक रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से आप आनंदित होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज खूब लाभ मिलेगा। किसी कारण से आज यात्रा का संयोग बनेगा। आज आपको अपने करियर में प्रगति देखने को मिलेगी।नौकरी में आपको उन्नति का संयोग बनेगा। आज शाम के समय आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी।

​वृषभ राशि
आज वृषभ के लिए दिन आनंददायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में भी आपकी आज रुचि होगी। आज आपको कुछ ऐसे अवसर मिलेंगे जिससे आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको सरकारी क्षेत्र से मान सम्मान मिलेगा। अधिकारीवर्ग से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आज आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको आज प्रेमी के साथ भी आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा।

​मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि के लिए व्यस्तता भरा रहेगा, आपको आज कार्यक्षेत्र के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर भी समय देना होगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने में व्यस्त रह सकते हैं। आज आपको पारिवारिक जीवन में रिश्ते की मर्यादा को निभाना होगा और किसी संबंधी से मिलने के लिए जाना होगा। मिथुन राशि के छात्र आज खुश रहेंगे क्योंकि उन्हें मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। किसी सामाजिक कार्य में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों द्वारा रुचिकर भोजन का आयोजन हो सकता है। आपके घर आज मित्रों और मेहमानों का भी आगमन होगा।

​कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। जमीन वाहन या अचल संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज आपका पक्ष मजबूत हो सकता है और आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपको आज किसी कारण से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन और स्वास्थ्य पर आज धन खर्च करना पड़ सकता है। शाम के समय आज आपको जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाना पड़ सकता है और बजट से अधिक खर्च होने की वजह से चिंता भी होगी।

​सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा। खान पान में भी आपको आज संयम रखना होगा और तामसिक पदार्थों से बचना होगा। यात्रा के दौरान आपको सजग रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा लेकिन गुप्त शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना होगा। वैसे आज कुछ नया काम शुरू करेंगे तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको आज लव लाइफ में भी खुशी मिलेगी।

​कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन इनके पक्ष में रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज कुछ पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में भी सफलता मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। छात्र के लिए विशेष तौर पर आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज कुछ नया करने और सीखने का भी मौका मिलेगा किसी दोस्त से आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपकी बातचीत हो सकती है अथवा इनसे मिलने का संयोग भी बन सकता है। लव लाइफ में आज आपके प्रेम बना रहेगा।

​तुला राशि
तुला राशि के लिए आज का दिन आपको मानसिक सुख शांति प्रदान करने वाला रहेगा। बिजनेस में आज आपको अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। अगर आपके माती पिता बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत में भी आज सुधार होगा। आपका पैसा कहीं फंसा है तो आपको वह वापस मिल सकता है। आपको आज कोई ऐसी खबर या सूचना मिल सकती है जिसका आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस राशि के छात्र आज शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

​वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक हैं। ऐसे में आपके पराक्रम और प्रभाव में आज वृद्धि होगी। आप अपने कार्यक्षेत्र और बिजनेस में आज कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपको आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज वाहन और भौतिक सुख साधन भी मिल सकता है। आपको आज घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा।

​धनु राशि
धनु राशि के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति दिलाने वाला रहेगा। बैंकिंग से संबंधित काम को आप पूरा कर पाएंगे किसी का कोई पुराना लेनदेन है तो उसे भी आज आप पूरा कर पाएंगे। आज आपको जीवनसाथी से सलाह विचार करके ही कोई भी बड़ा फैसला लेना चाहिए। बच्चों की सफलता और व्यवहार से आपको आज खुशी मिलेगी। लव लाइफ के मामले मे भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। किसी शुभ काम में भाग लेने का संयोग बन सकते हैं।

​मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज अपने काम में सतर्क रहना होगा। वैसे आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है,इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके बच्चों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो उनका प्रदर्शन आपको आनंदित करेगा। आपको आज ससुराल पक्ष के संबियों से लाभ मिल सकता है। नौकरी में आपका आज सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज शाम का समय आपका शॉपिंग और किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने में बीतेगा।।

​कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर मिलाजुला परिणाम दे रहा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज आर्थिक मामलों में भी भाग्य का साथ मिल रहा है और आपकी कोई चाहत भी पूरी हो रही है। आप आज परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और आप इनके लिए भी गिफ्ट ले सकते हैं। छोटे बच्चों से आपको आज खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बना रहेगा लेकिन इनकी सेहत का भी आपको आज ध्यान रखना होगा।

​मीन राशि
मीन राशि के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपको कमाई के कई नए स्रोत मिल सकते हैं। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपनी प्रबंधन क्षमता का भी आज पूरा लाभ उठा पाएंगे। किसी मित्र से आपको आज सहयोग मिलेगा। अगर सरकारी क्षेत्र का कोई काम है तो दिन के पहले भाग में ही उसे निपटाने का प्रयास करें नहीं तो आपका काम आज अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज पिता और चाचा से सहयोग मिल सकता है। शाम के समय आप आज किसी राजनीतिक और सामाजिक चर्चा में भाग ले सकते हैं।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved